2 अच्छी चीज़ें जो WWE SmackDown में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। WWE ने मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) की जबरदस्त हाइप को जारी रखा और समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए बिल्डअप शुरू हुआ।

Ad

SmackDown का यह एपिसोड जरूर जोरदार रहा। इसके बावजूद कुछ चीज़ों के मामले में इस शो ने थोड़ा निराश किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: The Bloodline की स्टोरीलाइन

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट का आयोजन किया गया। यहां द उसोज़ ने रोमन रेंस पर कड़े इल्जाम लगाए। रेंस भावुक हो गए और ट्राइबल चीफ वाला हार जे उसो को पहना दिया। वो घुटनों पर बैठ गए लेकिन फिर उन्होंने जे को लो-ब्लो दिया।

रेंस और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो को चोटिल कर दिया। दूसरी ओर शो के अंत में जे उसो ने आकर रोमन और सोलो पर अटैक किया। उन्होंने रोमन रेंस को लड़ने के लिए चैलेंज कर दिया है। देखा जाए तो Money in the Bank 2023 की हाइप को जबरदस्त सैगमेंट द्वारा बनाए रखा गया है।

1- बुरी बात: विमेंस डिवीजन का कोई मैच नहीं होना और छोटा सैगमेंट

Ad

SmackDown के एपिसोड में विमेंस डिवीजन का कोई भी मैच देखने को नहीं मिला। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। WWE ने इस मामले में बड़ी गलती की है। साथ ही विमेंस डिवीजन का सैगमेंट भी बहुत छोटा रहा। बियांका ब्लेयर ने आकर सीधा ओस्का पर हमला कर दिया।

शार्लेट फ्लेयर भी ब्रॉल का हिस्सा बनीं और इयो स्काई ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की कोशिश की। यह सैगमेंट 3 या 4 मिनट्स में खत्म हो गया है। देखा जाए तो 2 घंटे के शो पर विमेंस स्टार्स को इतना कम समय मिलना सही मायने में खराब चीज़ है।

2- अच्छी बात: ऐज और ग्रेसन वॉलर का मैच

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में ऐज इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी। वो ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो में नज़र आए। यहां से उनका वॉलर के खिलाफ सिंगल्स मैच तय हो गया। दोनों ही रेसलर्स ने मिलकर अपने मैच द्वारा प्रभावित किया।

WWE ने उनके इस मैच को पर्याप्त समय भी दिया। अंत में ऐज ने स्पीयर लगाकर जीत दर्ज की। हालांकि, ग्रेसन वॉलर का प्रदर्शन अच्छा रहा। मैच के बाद ऐज ने माइक लेकर वॉलर की इस चीज़ पर तारीफ की। ग्रेसन ने मेन रोस्टर पर अपने पहले मैच द्वारा ही फैंस का दिल जीत लिया है।

2- बुरी बात: एजे स्टाइल्स vs कैरियन क्रॉस मैच

Ad

एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस काफी अच्छे इन-रिंग स्टार्स हैं। ऐसे में दोनों के बीच जब मैच ऑफिशियल्स हुआ था, तो फैंस को यह चीज़ तय लग रही थी कि मुकाबला जरूर तगड़ा साबित होगा। हालांकि, यह मैच काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ है।

एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस का मैच लगभग 3 मिनट्स में खत्म हो गया। मैच में क्रॉस ने कुछ अच्छे मूव्स का प्रदर्शन किया। बाद में स्टाइल्स ने मोमेंटम हासिल करते हुए जीत दर्ज की। WWE ने ब्लडलाइन के सैगमेंट को उम्मीद से ज्यादा समय दे दिया और इसी कारण उन्हें इस मैच में मजबूरन जल्दबाजी करनी पड़ी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications