WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: Roman Reigns को फेमस Superstar ने भड़काया, चैंपियन को लेकर हुई बड़ी गलती

Ujjaval
WWE SmackDown के एपिसोड में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली
WWE SmackDown के एपिसोड में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बहुत बढ़िया रहा। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 से पहले यह SmackDown का आखिरी एपिसोड था और WWE ने अपने अगले शो को हाइप करने की पूरी कोशिश की। साथ ही यह SmackDown का सीजन प्रीमियर था और यहां से ब्लू ब्रांड ने अपनी एक नई शुरुआत की है। WWE ने बढ़िया मैच और सैगमेंट्स द्वारा शो को खास बनाया।

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह इस हफ्ते के SmackDown के एपिसोड में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली वहीं कुछ मौकों पर फैंस को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: शेमस और गुंथर का मैच

शेमस और गुंथर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स ने पहले Clash at the Castle में फैंस को यादगार मुकाबला दिया था और अब वो फिर आमने-सामने आए। उन्होंने एक बार फिर पहले की तरह प्रदर्शन किया और मैच को बहुत शानदार बनाया।

इस मैच में शेमस जीत के करीब आ गए थे और सभी को लग रहा था कि वो नए आईसी चैंपियन बनेंगे। हालांकि, अंत में गुंथर ने शिलैग का उपयोग किया और शेमस को धराशाई कर दिया। उन्होंने आयरिश सुपरस्टार को पिन किया और जीत दर्ज करते हुए अपने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

1- बुरी बात: लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी का नज़र नहीं आना

SmackDown के एपिसोड में लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी दिखाई नहीं दीं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच Extreme Rules में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। WWE ने SmackDown के दौरान टॉप सुपरस्टार्स को बुक करके मैचों को हाइप किया।

लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच मैच के लिए वीडियो पैकेज देखने को मिला था। हालांकि, WWE ने उन्हें लाइव टीवी पर इस्तेमाल नहीं किया। दोनों सुपरस्टार्स के बीच प्रोमो सैगमेंट या ब्रॉल बुक किया जा सकता था। फैंस को यह चीज़ जरूर पसंद आती। उनकी गैरमौजूदगी ने निराश किया।

2- अच्छी बात: ब्लडलाइन में दरार आना

SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन फैक्शन के अंदर दरार बढ़ गई है। पहले जे उसो और सैमी ज़ेन के बीच अनबन देखने को मिल रही थी और अभी भी यह जारी है। हालांकि, अब रोमन रेंस भी जे के बर्ताव से खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। आज लोगन पॉल ने रोमन को जे उसो के खिलाफ भड़का दिया था।

बाद में सैमी ज़ेन ने चीज़ों को शांत किया और फिर लोगन पॉल की बेइज्जती की। ब्लडलाइन को काफी ताकतवर दिखाया जाता है। इसी कारण फैक्शन में दरार आना काफी निराशाजनक चीज़ है। आज सैमी ज़ेन और जे उसो की बहस के कारण उन्हें 6 मैन टैग टीम मैच में हार का भी सामना करना पड़ा।

2- बुरी बात: सोन्या डेविल की बुकिंग

सोन्या डेविल के पास काफी टैलेंट है लेकिन WWE उन्हें बहुत खराब तरीके से बुक कर रहा है। डेविल आसानी से मेन इवेंट स्तर की सुपरस्टार बन सकती हैं। हालांकि, WWE उन्हें सही तरह से पुश नहीं दे रहा है और उन्हें लगातार कमजोर दिखाया जा रहा है। यह खराब चीज़ है।

सोन्या डेविल और ज़ाया ली ने टीम बनाकर राकेल रॉड्रिगेज़ और शॉट्जी के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में डेविल को पिन करके बेबीफेस स्टार्स ने जीत दर्ज की। WWE इस मैच को कई अलग-अलग तरीकों से खत्म कर सकता था, जिससे डेविल कमजोर नज़र नहीं आती।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।