SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने इस एपिसोड को अच्छे मैचों और सैगमेंट्स द्वारा खास बनाया। अगले कुछ शोज़ के लिए भी हाइप बनाई गई। रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी के बावजूद भी शो सही मायने में रोचक बन पाया।हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली। हालांकि, कुछ जगहों पर फैंस को निराशा मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostSmackDown का मेन इवेंट सैगमेंट बहुत ही शानदार साबित हुआ। दरअसल, कर्ट एंगल के बर्थडे सेलिब्रेशन को अल्फा अकादमी ने खराब किया। उन्होंने यहां एंगल को रिंग से बाहर जाने की धमकी थी और एंगल चले भी गए। यह चीज़ किसी को समझ नहीं आ रही थी लेकिन बाद में कर्ट ने सभी को खुश किया।उन्होंने गेबल स्टीवसन को मिल्क के मिनी-ट्रक के साथ बुलाया। हॉल ऑफ फेमर ने गेबल और ओटिस को दूध से भीगा दिया और यह सैगमेंट काफी मजेदार था। बाद में उन्होंने रिंग में जाकर बढ़िया तरह से सेलिब्रेट किया। एंगल और गेबल ने फैंस को एक खास और यादगार सैगमेंट देकर प्रभावित किया।1- बुरी बात: ब्रे वायट का नज़र नहीं आना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के एपिसोड में एलए नाइट का सैगमेंट देखने को मिला था। ब्रे वायट के साथ नाइट की दुश्मनी बहुत धीरे आगे बढ़ रही है और कई लोगों को यह चीज़ पसंद नहीं रही है। आज SmackDown में ब्रे वायट नज़र नहीं आए और यह चीज़ बहुत खराब थी। नाइट पूरी तरह से वायट पर निशाना साध रहे थे।वो उनपर पीछे से हमला करने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में ब्रे को यहां आकर अपनी सफाई देनी चाहिए थी। अगर इसी तरह से स्टोरीलाइन आगे बढ़ती रही तो Royal Rumble 2023 आते-आते फैंस की रुचि वायट से कम हो जाएगी। यह दुश्मनी धीरे-धीरे बोरिंग होते जा रही है।2- अच्छी बात: रोमन रेंस और जॉन सीना के रिटर्न का ऐलान View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और जॉन सीना की वापसी का ऐलान WWE ने SmackDown के एपिसोड में किया। यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है। रोमन रेंस SmackDown के अगले एपिसोड में नज़र आएंगे। वो यहां आकर प्रोमो कट कर सकते हैं और उन्हें एक नया विरोधी भी WWE द्वारा Royal Rumble 2023 के लिए दिया जा सकता है।जॉन सीना की वापसी में अभी थोड़ा समय है। 30 दिसंबर को 2022 का आखिरी SmackDown का एपिसोड देखने को मिलेगा। इस शो में सीना नज़र आएंगे। वो यहां आकर हमेशा की तरह फैंस को धन्यवाद कह सकते हैं और उनकी तारीफ कर सकते हैं। कोई स्टार उन्हें कंफ्रंट भी कर सकता है।2- बुरी बात: चैंपियनशिप स्टोरीलाइन पर ध्यान नहीं देना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown में चैंपियनशिप की स्टोरीलाइंस पर ध्यान नहीं दिया गया। गुंथर और रिकोशे की दुश्मनी के अलावा किसी अन्य टाइटल का एंगल सही तरह से देखने को नहीं मिला। यह चीज़ फैंस के लिए जरूर निराशाजनक रही। रोमन रेंस के अगले विरोधी के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।साथ ही डकोटा काई और इयो स्काई के पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है। उन्हें उपयोग नहीं किया गया। यह बहुत ही ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। साथ ही रोंडा राउजी और राकेल रॉड्रिगेज़ की दुश्मनी को भी उतने बढ़िया तरह से आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। WWE को चैंपियंस की स्टोरीलाइंस पर ध्यान देना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।