SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: WWE चैंपियन का हुआ बुरा हाल, मेन इवेंट में हुई बड़ी गलती

WWE SmackDown के एपिसोड में कई चीज़ें देखने को मिली
WWE SmackDown के एपिसोड में कई चीज़ें देखने को मिली

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। सभी को उम्मीद थी कि यह एपिसोड धमाकेदार रहेगा और उन्होंने जरूर बढ़िया काम किया। WWE ने कुछ जबरदस्त सैगमेंट्स का आयोजन करते हुए सभी का ध्यान खींचा। SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच भी बुक किये गए। WWE ने मुख्य रूप से एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी को हाइप करने की कोशिश की।

इसके साथ ही Raw और SmackDown के अगले एपिसोड के लिए भी कुछ मैचों का ऐलान किया गया। हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ शानदार चीज़ें देखने को मिली वहीं कई मौकों पर निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: बिग ई का नजर आना

बिग ई ने Raw के अंतिम एपिसोड में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। साथ ही वो नए WWE चैंपियन बन गए और वो इसके साथ ही Raw रोस्टर का हिस्सा बन गए थे। लग रहा था कि अब वो SmackDown में दिखाई नहीं देंगे। इसके बावजूद बिग ई ने सभी को चौंकाया। इस सुपरस्टार ने रोमन रेंस के सैगमेंट में इंटरफेयर किया। रेंस के साथ उनका यह सैगमेंट काफी रोचक साबित हुआ था। इसके बाद फिन बैलर ने भी वहां एंट्री की और एक टैग टीम मैच देखने को मिला।

WWE चैंपियन ने फिन बैलर के साथ टीम बनाकर द उसोज़ के खिलाफ मैच लड़ा। साथ ही उन्हें पराजित किया। इस मुकाबले में बिग ई को ताकतवर दिखाया गया। उन्होंने पिन करते हुए मैच जीता। इसके साथ ही पॉल हेमन के साथ उनका सैगमेंट भी काफी खास रहा था। इस दौरान द उसोज़ ने मिलकर बिग ई पर हमला किया और रोमन रेंस भी बाद में वहां नजर आए । WWE ने बिग ई का SmackDown में सही तरह से इस्तेमाल किया और उन्हें टॉप स्टार की तरह दिखाया।

1- बुरी बात: मेन इवेंट सैगमेंट

मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर की होमकमिंग वाला सैगमेंट देखने को मिला था। केन इस सैगमेंट का हिस्सा थे और लग रहा था कि यह खास साबित होगा। केन और ब्लेयर ने प्रोमो कट किये और इसके बाद बैकी लिंच वहां आई। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों ही सुपरस्टार्स एक-दूसरे को निशाना बना रही हैं।

इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और इसी वजह से सैगमेंट बोरिंग हो गया। WWE ने यहां बियांका ब्लेयर को कमजोर दिखाकर निराश किया। ब्लेयर के लिए यह सैगमेंट मुख्य रूप से आयोजित किया गया था और उन्हें ही WWE ने खराब तरीके से बुक किया। यह निराशाजनक चीज़ थी।

2- अच्छी बात: सैथ रॉलिंस का प्रोमो सैगमेंट

सैथ रॉलिंस ने पिछले हफ्ते ऐज को एक सिंगल्स मैच में हराया था। साथ ही वो बुरी तरह चोटिल हो गए थे। सैथ ने दिग्गज को हराने के बाद SmackDown के एपिसोड में जबरदस्त प्रोमो कट किया। उनका प्रोमो सैगमेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ। उन्होंने ऐज को हराने के बारे में बात की।

इसके साथ ही रॉलिंस ने बताया कि उनकी ऐज के साथ दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। दोनों के बीच एक और मैच देखने को मिलेगा। उनके पिछले दो मैचों ने काफी प्रभावित किया है। इसी वजह से अब उम्मीद रहेगी कि उनका यह मैच भी रोचक साबित हो। ऐज और सैथ रॉलिंस को एक बार फिर आमने-सामने देखना खास रहेगा।

2- बुरी बात: केविन ओवेंस और हैप्पी कॉर्बिन का मैच नहीं होना

केविन ओवेंस और हैप्पीकॉर्बिन के बीच एक मैच देखने को मिलने वाला था। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही है। उम्मीद थी कि इस मुकाबले के साथ स्टोरीलाइन का अंत हो जाएगा। दोनों के अंतिम सैगमेंट के दौरान केविन ओवेंस को मुख्य रूप से कमजोर दिखाया गया था।

इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मैच के पहले ही कॉर्बिन ने ओवेंस पर बुरी तरह हमला किया। इसी वजह से उनका मैच नहीं हो पाया और यह निराशाजनक चीज़ थी। WWE के पास SmackDown में इस स्टोरीलाइन को खत्म करने का विकल्प था लेकिन उन्होंने इस तरह की बुकिंग करते हुए निराश किया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now