WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस-जॉन सीना ने मचाया बवाल, चैंपियंस की हार ने किया निराश

WWE SmackDown में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली
WWE SmackDown में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली

1- बुरी बात: रे मिस्टीरियो की आसानी से हार

रे मिस्टीरियो को WWE इतिहास का सबसे शानदार लूचाडोर सुपरस्टार माना जा सकता है। उन्होंने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें पराजित किया हुआ है। हालांकि, SmackDown के एपिसोड में उनकी बुकिंग काफी ज्यादा निराशाजनक रही। उन्होंने जे उसो के खिलाफ मैच लड़ा।

लग रहा था कि WWE अपने दिग्गज सुपरस्टार को कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा। इस वजह से उन्हें जे उसो पर जीत मिल सकती है। हालांकि, जे उसो ने रे मिस्टीरियो को पराजित कर दिया। यह एक निराशाजनक चीज़ रही क्योंकि WWE को दिग्गज रेसलर को कमजोर नहीं दिखाना चाहिए था।

Quick Links