WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस पर हुआ जबरदस्त हमला, चैंपियनशिप मैच में हुई बड़ी गलती

WWE SmackDown का एपिसोड काफी धमाकेदार था
WWE SmackDown का एपिसोड काफी धमाकेदार था

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा। इस एपिसोड में कई अच्छे मैच देखने को मिले वहीं कुछ शानदार सैगमेंट्स का आयोजन भी किया गया। देखा जाए तो WWE ने मुख्य रूप से अपने फैंस को एपिसोड द्वारा प्रभावित किया। मेन इवेंट में एक शानदार मैच हुआ वहीं अन्य स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2021 के लिए WWE ने मैचों को हाइप करने की कोशिश की।

यह पीपीवी के पहले अंतिम एपिसोड था और इसी वजह से WWE पर इसे बेहतर बनाने का भार था। WWE इसमें पूरी तरह से सफल हुआ। SmackDown के हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown में कुछ चीज़ों ने प्रभावित किया वहीं कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट मैच और एपिसोड का अंत

SmackDown के एपिसोड के मेन इवेंट में रोमन रेंस और मोंटेज फोर्ड के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला। रोमन की जीत के चांस ज्यादा थे और उन्हें ही जीत मिली। हालांकि, फोर्ड ने मैच में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और रोमन को कड़ी टक्कर दी। रोमन ने अंत में अपने सबमिशन मूव की मदद से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद साफ हो गया कि फोर्ड सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में भी अपना नाम बना सकते हैं।

SmackDown का अंत यहां नहीं हुआ। पॉल हेमन के कहने पर रोमन रेंस ने मोंटेज फोर्ड की और भी बुरी हालत की। रेंस ने पहले स्टील चेयर से फोर्ड पर हमला किया और इसके बाद उन्हें टेबल पर भी पटका। बाद में 'डीमन' फिन बैलर ने अचानक से रिंग पोस्ट पर एंट्री की और फिर ब्लडलाइन पर क्रॉसबॉडी लगा दिया। बैलर ने इसके बाद रेंस समेत द उसोज़ की बुरी हालत कर दी। SmackDown के एपिसोड के अंत में बैलर का पलड़ा भारी रहा।

1- बुरी बात: लिव मॉर्गन की पीपीवी से पहले हार

लिव मॉर्गन और कार्मेला के बीच Extreme Rules में मैच देखने को मिलेगा। इसके पहले मॉर्गन को SmackDown में जेलिना वेगा का सामना करना था। इस मैच में सभी उम्मीद कर रहे थे कि मॉर्गन की जीत होगी क्योंकि WWE उन्हें पीपीवी के पहले कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा।

इसके बावजूद कार्मेला की वजह से जेलिना वेगा ने लिव मॉर्गन को हरा दिया। इस चीज़ ने काफी निराश किया क्योंकि पीपीवी से कुछ दिन पहले लिव मॉर्गन की हार होना एक खराब चीज़ है। इससे फैंस की रुचि उनके मैच से पूरी तरह खत्म हो जाएगी। WWE को SmackDown में यह गलती नहीं करनी चाहिए थी।

2- अच्छी बात: बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर का सैगमेंट

बैकी लिंच के सैगमेंट ने SmackDown की शुरुआत की। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर की बेइज्जती की। इसके बाद ब्लेयर ने एंट्री की और दोनों के बीच बहस हुई। स्टोरीलाइन में ज्यादातर मौकों पर बैकी का पलड़ा भारी रहा है लेकिन WWE ने SmackDown में ब्लेयर को ताकतवर तरीके से बुक किया।

दोनों के ब्रॉल में ब्लेयर ने दबदबा बनाया। यह सैगमेंट काफी खास साबित हुआ क्योंकि उनके प्रोमो काफी अच्छे थे। उन्होंने Extreme Rules में होने वाले SmackDown विमेंस टाइटल मैच को बेहतर तरीके से हाइप किया। अब उम्मीद है कि दोनों ही सुपरस्टार्स का मैच शानदार रहेगा।

2- बुरी बात: इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

WWE ने किंग नाकामुरा और अपोलो क्रूज के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच तय किया गया था। दोनों ही सुपरस्टार्स अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस मैच ने थोड़ा निराश किया। WWE ने उन्हें काफी कम समय दिया और इसी कारण मुकाबले का साइज काफी छोटा था।

इस चीज़ ने मुख्य रूप से मजा किरकिरा किया। इसके अलावा मैच में काफी इंटरफेरेंस हुई और इसी वजह से प्रशंसकों का ध्यान नाकामुरा और क्रूज पर नहीं रहा। इन दोनों चीज़ों ने सभी फैंस को जरुर ही थोड़ा निराश किया। WWE को अपने चैंपियनशिप मैचों को थोड़ा ज्यादा समय देना चाहिए।

Quick Links