WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा अच्छा रहा। WWE ने शानदार मैच और सैगमेंट्स बुक करते हुए एपिसोड को रोचक बनाने की कोशिश की। समरस्लैम (SummerSlam) के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड था। SummerSlam 2021 शानदार साबित हुआ था और इसके बाद रॉ (Raw) के एपिसोड ने भी काफी प्रभावित किया था। इसी वजह से उम्मीद थी कि SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहेगा।WWE पर एपिसोड को अच्छा बनाने का भार था और उन्होंने सही मायने में बढ़िया काम किया। SmackDown की शुरुआत ही एक अच्छे सैगमेंट से देखने को मिली थी। इसके अलावा रोमन रेंस और फिन बैलर ने मिलकर मेन इवेंट में सभी का ध्यान खींचा। SmackDown के एपिसोड हमेशा ही खास और रोचक रहते हैं। इसके बावजूद यह एपिसोड उन सभी से बेहतर माना जा सकता है।Message SENT.#SmackDown @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/bVe5xc0oCo— WWE (@WWE) August 28, 2021हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के इस एपिसोड में कुछ चीज़ों ने सभी का ध्यान खींचा और प्रभावित किया। हालांकि, कुछ मौकों पर निराशा का भी सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: फिन बैलर को आखिर रोमन रेंस के खिलाफ मैच मिलनाThe PRIN❌E is here!#SmackDown @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/gnDHFXlGyH— WWE (@WWE) August 28, 2021SmackDown के मेन इवेंट में फिन बैलर की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। दरअसल, रोमन रेंस, द उसोज़ और पॉल हेमन रिंग में मौजूद थे। हेमन ने रोमन की जीत के बारे में बात की और फिर ब्लडलाइन की तारीफ की। इसके बाद अचानक से फिन बैलर की एंट्री हुई। उन्होंने आकर रोमन रेंस को चैलेंज किया और फिर उनपर हमला किया।द उसोज़ और रेंस ने बैलर की बुरी हालत कर दी थी लेकिन स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर पूर्व NXT चैंपियन को बचाया। रोमन जरूर वहां से निकल गए लेकिन फिन बैलर ने उन्हें चौंका दिया था। अब अगले हफ्ते फिन बैलर और रोमन रेंस के बीच मैच होगा। WWE ने आखिर उनकी स्टोरीलाइन को जारी रखकर और मैच बुक करके जरूर प्रभावित किया।