WWE में ब्लडलाइन ने बरपाया कहर, खूंंखार रेसलर से छीना गया टाइटल, मची तबाही

WWE
WWE SmackDown में दिखा द ब्लडलाइन का जलवा (Photo: SK Wrestling X)

Solo Sikoa Makes Jacob Fatu Vacate Tag Team Title: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की नई ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। सिकोआ ने सभी को चौंकाते हुए जेकब फाटू से WWE टैग टीम चैंपियनशिप छीन ली। इसका कारण भी उन्होंने बताया। इसके अलावा बड़े मुकाबले के बाद इस ग्रुप की तबाही भी देखने को मिली।

दरअसल SmackDown में जेकब फाटू और टामा टोंगा ने अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ डिफेंड करनी थी। मुकाबले की शुरूआत में ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने एंट्री की। सिकोआ ने हमेशा की तरह उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा। फैंस इस दौरान OTC के चैंट्स लगा रहे थे। सोलो ने कहा कि रोमन रेंस शो में मौजूद नहीं हैं।

सिकोआ ने इसके बाद एक बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने खूंखार रेसलर जेकब फाटू से अपने टाइटल को टांगा लोआ को देने के लिए कहा। सोलो ने बताया कि फाटू उनके इंफोर्सर रहते हुए टैग टीम चैंपियन नहीं बने रह सकते हैं। ये चीज देखकर सभी चौंक गए थे। जेकब ने भी अपने ट्राइबल चीफ की बात मानी और टाइटल लोआ को दे दिया।

चैंपियनशिप मुकाबले में इसके बाद जेकब फाटू की जगह टांगा लोआ ने हिस्सा लिया। वैसे लोआ बिना मेहनत के चैंपियन बन गए। खैर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने ब्लडलाइन के दोनों सदस्यों को अच्छी टक्कर दी। एंजेलो डॉकिंस के मूव्स बहुत ही तगड़े थे। मैच का अंत भी गजब का रहा। डॉकिंस और फोर्ड ने टोंगा ब्रदर्स की हालत खराब कर दी थी। सोलो सिकोआ ने आकर रेफरी का ध्यान भटकाया।

रिंग के बाहर जेकब फाटू ने डॉकिंस और फोर्ड को जबरदस्त किक मारकर धराशाई किया। इसके बाद रिंग के अंदर टामा टोंगा ने एंजेलो को पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। टोंगा और लोआ को बहुत ही मुश्किल से जीत मिली। ब्लडलाइन की चीटिंग एक बार फिर फैंस को देखे को मिली। सिकोआ और फाटू नहीं होते तो शायद चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ता।

WWE SmackDown में मैच के बाद भी ब्लडलाइन ने जारी रखा बवाल

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच के बाद भी ब्लडलाइन ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर अटैक जारी रखा था। खासतौर पर जेकब फाटू का एक बार फिर विकराल रूप देखने को मिला। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को बचाने के लिए DIY ने एंट्री की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फाटू का कहर इनके ऊपर भी देखने को मिला। अंत में सोलो ने जॉनी गार्गानो को जबरदस्त समोअन स्पाइक लगाकर जबरदस्त कहर ढाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now