Roman Reigns की जबरदस्त धुनाई के बाद WWE को हुआ फायदा, SmackDown ने खास रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। शो में बहुत कुछ देखने को मिला। रॉयल रंबल (Royal Rumble) को लेकर बिल्डअप भी हुआ। कुछ सुपरस्टार्स ने रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान भी किया। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार इस शो ने एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

आपको बता दें ये शो डेट्रायट में हुआ था। यहां SmackDown सबसे ज्यादा कमाई करने वाला इवेंट बन गया है। इससे पहले कंपनी की इतनी कमाई कभी नहीं हुई। हालांकि कमाई का आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है।

SmackDown का शो हिट रहा। इसकी वजह से अब आगामी Raw और Royal Rumble के टिकटों की बिक्री में भी उछाल देखने को मिला। रोड टू WrestleMania 39 के हिसाब से कंपनी के लिए ये अच्छी खबर है।

WWE दिग्गज Roman Reigns के ऊपर हुआ अटैक

SmackDown में बहुत बवाल इस बार देखने को मिला। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट हुए। रोमन रेंस भी शो में मौजूद थे। बैकस्टेज उनके सैमी ज़ेन के साथ सैगमेंट हुए। मेन इवेंट में रेंस और केविन ओवेंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था। केविन ने रेंस और सोलो सिकोआ के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था। इसके बाद उन्होंने द उसोज़ की भी धुनाई की। अंत में ओवेंस ने रेंस को टेबल पर पावरबॉम्ब दिया और उनकी हालत खराब कर दी।

वैसे रोमन रेंस की बुरी हालत देखकर सभी हैरान रह गए थे। Royal Rumble में केविन ओवेंस और रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अगले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड का एपिसोड शानदार रहेगा। सोलो सिकोआ और ओवेंस के बीच यहां सिंगल्स मैच होगा। इस मैच में भी बवाल मचेगा। रोमन रेंस यहां अपना बदला केविन ओवेंस से ले सकते हैं।

अब देखना होगा कि रेंस और ओवेंस की राइवलरी में क्या कुछ नया होगा। Royal Rumble से पहले होने वाले रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी होंगी। फैंस को यहां सरप्राइज जरूर मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।