WWE: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में खुद पर ओस्का (Asuka) द्वारा किए हमले के बाद अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें, शार्लेट फ्लेयर ने कुछ हफ्ते पहले SmackDown में वापसी करते हुए ओस्का को उनके WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज दिया था। अब ओस्का को अगले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है।Charlotte Flair@MsCharlotteWWECheap shots and ambushes? Yeah, I still have your number twitter.com/wweasuka/statu…ASUKA / 明日華@WWEAsuka🫡1597121🫡 https://t.co/TZBkhcIlUcCheap shots and ambushes? Yeah, I still have your number 😉 twitter.com/wweasuka/statu…बता दें, शार्लेट फ्लेयर ने इस हफ्ते SmackDown में लेसी एवंस को अपने सबमिशन मूव में जकड़कर आसान जीत दर्ज की थी। हालांकि, शार्लेट फ्लेयर को अपनी जीत सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिल पाया और जल्द ही, ओस्का ने आकर उनपर हमला कर दिया था। अब शार्लेट फ्लेयर ने ट्विटर के जरिए ओस्का पर निशाना साधा है। शार्लेट फ्लेयर ने अपने ट्वीट में लिखा-"मुझपर धोखे से हमला किया? मुझे अभी भी आप (ओस्का) पर बढ़त मौजूद है।"WWE सुपरस्टार्स शार्लेट फ्लेयर और ओस्का की राइवलरी कई साल लंबी है View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच पहला सिंगल्स मुकाबला साल 2018 में हुए WrestleMania 34 में देखने को मिला था। इस मैच में शार्लेट की SmackDown विमेंस चैंपियनशिप दांव पर थी और शार्लेट ने इस मुकाबले में ओस्का को हराकर WWE में उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक समाप्त कर दी थी। अभी तक WWE में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच कुल 12 मैच देखने को मिल चुके हैं। इनमें से 7 मैचों में शार्लेट जबकि 5 मैचों में ओस्का को जीत मिली है।पिछले साल शार्लेट फ्लेयर ने Broken Skull Sessions पॉडकास्ट पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन से WrestleMania 34 में ओस्का के खिलाफ हुए मैच के बारे में बात की थी। इस दौरान शार्लेट फ्लेयर ने कहा था-"उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं थी, मैंने किया था। क्योंकि उन्होंने दुनिया भर में रेसलिंग की थी, उनकी लंबे समय तक स्ट्रीक जारी रही थी। उनका बैकग्राउंड जापान से है और जो उन्होंने किया है, उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मैं जानती हूं कि शायद यह सोचने का गलत तरीका हो, क्योंकि वो NXT से यहां आ रही हैं और NXT मेन रोस्टर नहीं है और मैं चैंपियन थी, लेकिन इस तरह मैं मैच में गई थी।"WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।