WWE SmackDown में दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी और टाइटल मैच में जगह बनाने के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ 

पूर्व WWE SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर
पूर्व WWE SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

SmackDown: WWE SmackDown में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली थी। बता दें, एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में ओस्का (Asuka) को WWE विमेंस चैंपियनशिप सौंपी थी। उसी वक्त शार्लेट फ्लेयर ने वापसी करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया।

इसके बाद एडम पीयर्स ने शार्लेट फ्लेयर को टाइटल मैच पाने के लिए लाइन में लगने के लिए कहा। हालांकि, शार्लेट फ्लेयर ने कहा कि लाइन उन्हीं से शुरू होती है। जल्द ही, उन्होंने ओस्का को टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर दिया और ओस्का ने भी शार्लेट का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अब WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर की वापसी और टाइटल मैच में जगह बनाने को लेकर ट्विटर पर फैंस से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर की वापसी और टाइटल मैच में जगह बनाने के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

(शार्लेट का एक और बोरिंग रिटर्न।)

(शार्लेट फ्लेयर को टाइटल्स से दूर होने की जरुरत है, खासकर जब ओस्का का हील के रूप में अच्छे से इस्तेमाल होने लगा है।)

(भाई ऐसा होना जारी नहीं रह सकता। शार्लेट को महीनों तक टीवी से दूर रहने के बाद वापसी के बाद बिना कुछ किए टाइटल मैच देना सही नहीं है।)

(क्या वो बिना किसी टाइटल के स्टोरीलाइन में दिखाई दी हैं?)

(ओस्का द्वारा शार्लेट को हराकर WrestleMania 34 में मिली हार का बदला लेने का समय आ चुका है। ओस्का के इस नए कैरेक्टर के साथ यह काफी शानदार होगा।)

(जिस वक्त ओस्का को नई चैंपियनशिप दी जा रही थी, उस वक्त शार्लेट फ्लेयर की वापसी कराने का मतलब नहीं बनता था।)

(यह तभी अच्छी चीज़ होगी अगर वो (शार्लेट फ्लेयर) ओस्का से टाइटल मैच में हारकर उन्हें बेहतरीन दिखाती हैं। शार्लेट पहले ही 14 बार की चैंपियन हैं और उनके पास आधे दर्जन टाइटल जीतने के लिए अभी कई साल बचे हैं। वो रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। ओस्का को एक अच्छा टाइटल रन देना चाहिए।)

(शार्लेट के आने से विमेंस डिवीजन बेहतर बन जाता है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links