WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। WWE स्मैकडाउन (SmackDown) कमेंटेटर और पूर्व NFL सुपरस्टार पैट मैकएफी (Pat McAfee) को कोरोना हो गया। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार पैट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ये सुनकर कंपनी में मौजूद लोगों को झटका लगा होगा। WWE को इससे काफी नुकसान भी हो सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो आने वाले समय में कई और सुपरस्टार्स कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। पैट ने इस बात की खबर ट्वीट कर के खुद ही दी।Fully Vax’d.Very Positive.Aht Indefinitely.It’s miserable but thankful that my wife and the boys at the office all took tests and they are all negative..This is obviously a sign from the universe, probably telling me that I stink & to stay home for a while.I’ll see yinz pic.twitter.com/RauP2wC36M— Pat McAfee (@PatMcAfeeShow) August 25, 2021WWE को आगे जाकर होगा नुकसान, विंस मैकमैहन के लिए चिंता का विषय सामने आयाWWE SummerSlam में अंतिम बार पैट नजर आए थे। शानदार कमेंट्री के लिए पैट जाने जाते हैं और फैंस भी उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। एक रेडियो शो के जरिए पहले पैट की हेल्थ के बारे में खुलासा हुआ था।पैट का प्रो रेसलिंग से काफी लंबा नाता रहा है। NFL सुपरस्टार के रूप में भी उन्हें जाना जाता है। WWE में भी पैट ने काफी काम किया और प्रोफेशनल रेसलिंग में काफी लंबे समय से वो नजर आ रहे हैं।साल 2017 में पैट ने NFL से रिटायरमेंट ले लिया था। WWE में पूरी तरह काम करने के लिए इसके बाद पैट ने रीप रोजर के साथ काम करना शुरू किया। पिछले साल अगस्त में NXT में पैट ने कदम रखा था। COVID-19 से इस समय पैट जूझ रहे हैं और फैंस उनके जल्द सही होने का इंतजार कर रहे हैं।SmackDown में इस समय पैट कमेंट्री टेबल पर नजर आते हैं और उनकी काफी प्रशंसा होती है। पैट की कमेंट्री सुनने में फैंस को बहुत मजा आता है। SummerSlam में भी पैट ने अपने कमेंट्री से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। विंस मैकमैहन को भी ये खबर सुनकर जरूर झटका लगा होगा। WWE में अब फैंस की वापसी हो गई है और विंस मैकमैहन कोई गड़बड़ नहीं चाहते हैं। अगर सुपरस्टार्स इसकी चपेट में आ गए तो फिर काफी दिक्कतें सामने आ जाएंगी। कोविड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और ये चीज जरूर कंपनी को पता होगी।