SmackDown: समरस्लैम 2023 (SummerSlam 2023) के खत्म होने के बाद WWE फैंस की निगाह अब स्मैकडाउन (SmackDown) शो पर टिकी हुई है। हालांकि, शो से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। शेड्यूलिंग की दिक्कत की वजह से आने वाले SmackDown शो में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। बता दें कि SmackDown शो FOX पर 2019 से एयर हो रहा है। इसके अलावा शेड्यूलिंग की दिक्कत की वजह कई बार SmackDown के एपिसोड्स में बदलाव किया जाता है।PWInsider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेजर लीग बेसबॉल से डेट्स की भिड़ंत की वजह से WWE SmackDown को तीन अलग-अलग डेट्स पर FOX से FS1 पर मूव किया जाएगा। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया,SmackDown शो 27 अक्टूबर को वर्ल्ड सीरीज के गेम 1 की वजह से FS1 पर एयर होगा। इसके बाद 3 नवंबर को गेम 6 की वजह से WWE शो FS1 पर एयर होगा। वहीं, आखिरी बार SmackDown शो 24 नवंबर को FS1 पर प्रसारित किया जाएगा। WWE on FOX@WWEonFOXHAIL TO THE CHIEF! #SmackDown, Friday 8e/7c on @FOXTV pic.twitter.com/Dv8AC3YsMi673117HAIL TO THE CHIEF!📺 #SmackDown, Friday 8e/7c on @FOXTV pic.twitter.com/Dv8AC3YsMiWWE फैंस को इस बार SmackDown में देखने को मिल सकता है बड़ा धमाकाSummerSlam 2023 के मेन इवेंट के जिमी उसो ने सभी को हैरान करते हुए जे उसो पर अटैक कर दिया था। इस अटैक की वजह से जे उसो को रोमन रेंस का सामना करना पड़ा था। इन सभी चीज़ों के बाद अब फैंस की निगाह आने वाले SmackDown शो पर टिकी हुई है।The Tribal Chef@ChefReactionsTop 5 moment of my life tbh ( cred: @WWE) #summerslam #JeyUso #thetribalchef pic.twitter.com/0D0cGAA8V65372167Top 5 moment of my life tbh (🎥 cred: @WWE) #summerslam #JeyUso #thetribalchef pic.twitter.com/0D0cGAA8V6फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले शो में जिमी उसो अपने एक्शन को लेकर बात करेंगे। वो इस दौरान बता सकते हैं कि उन्होंने किस वजह से जे उसो पर अटैक किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो WWE 'ब्रदर बनाम ब्रदर' मैच बुक करना चाहता है। ये मैच आने वाले किसी इवेंट या सीधा WrestleMania 40 में हो सकता है। हालांकि, अभी WrestleMania 40 में काफी ज्यादा समय बचा हुआ है।ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से ब्लडलाइन की इस स्टोरी को बुक करता है। फिलहाल इस अटैक के बाद से ही द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और ज्यादा दिलचस्प हो गई है। सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच भी तनाव बढ़ गया है।