WWE SmackDown में Roman Reigns-The Rock के सैगमेंट और फेमस Superstar को मिले धोखे को लेकर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। शो की शुरुआत में द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) का रोचक सैगमेंट बुक किया गया। यह फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया लेकिन इसकी लंबाई के कारण थोड़ी आलोचना देखने को मिली। WWE फैंस ने बाकी सभी चीज़ों की जमकर तारीफ की। बेली (Bayley) को डकोटा काई (Dakota Kai) से मिला धोखा चर्चा का विषय रहा।

टिफनी स्ट्रैटन की नेओमी पर जीत और WrestleMania XL के लिए स्टोरीलाइन बिल्ड करने का तरीका प्रशंसकों को पसंद आया। कुल मिलाकर इस हफ्ते के शो के लिए फैंस की प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(SmackDown का एपिसोड शुरुआत से लेकर अंत तक काफी ज्यादा तगड़ा साबित हुआ। हमें भविष्य के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ती हुई नज़र आई। कुछ नए स्टार्स को बिल्ड किया गया और अच्छा इन-रिंग एक्शन देखने को मिला। मेरे हिसाब से पिछले कुछ समय में यह SmackDown के सबसे अच्छे शोज़ में से एक रहा।)

(यह कुल मिलाकर एक अच्छा शो रहा। रोमन रेंस और द रॉक के सैगमेंट द्वारा WrestleMania का बिल्डअप देखने को मिला। टिफनी स्ट्रैटन की नेओमी पर जीत, ब्रॉन ब्रेकर का स्क्वाश मैच, एलए नाइट के सैगमेंट और डैमेज कंट्रोल की स्टोरीलाइन सभी चीज़ें बढ़िया रही।)

(काफी समय बाद शानदार SmackDown का एपिसोड देखने को मिला। इस एपिसोड को 10 में से 10 अंक मिलेंगे। उम्मीद है कि Road to WrestleMania में ऐसी चीज़ें होती रहेंगी।)

(मुझे लगता है कि बेली का सैगमेंट मेन इवेंट में बुक किया जा सकता था। इसके अलावा एपिसोड काफी अच्छा रहा।)

(द रॉक का सैगमेंट शानदार था। टैग टीम मैच बढ़िया रहेगा। अगले कुछ हफ्तों तक द रॉक यहां हैं। क्या हम 20 मिनट के बाद उनके माइक्रोफोन को बंद कर सकते हैं? 40 मिनट का सैगमेंट 15 मिनट में किया जा सकता था। मेरी सिर्फ यही शिकायत है। WrestleMania धमाकेदार रहने वाला है।)

Quick Links