Roman Reigns के WWE स्टार से रीयूनियन & नए टाइटल को लेकर फैंस गदगद, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE SmackDown का शो फैंस को पसंद आया (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown का शो फैंस को पसंद आया (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Fans Reaction: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन का आखिर रीयूनियन देखने को मिला। इसी के साथ असली ब्लडलाइन अब पूरी तरह से साथ आ गया है। यह चीज फैंस को बेहद पसंद आई। इसके अलावा केविन ओवेंस-रैंडी ऑर्टन का ब्रॉल और नई विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप सभी के बीच चर्चा का विषय रही। इस आर्टिकल में हम SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(यह आसानी से इस साल का सबसे अच्छा SmackDown का एपिसोड रहा। SmackDown एक बार फिर सबसे अच्छा साप्ताहिक शो बन गया है। क्या तगड़ा एपिसोड रहा।)

Ad

(सोलो सिकोआ और नए ब्लडलाइन की प्रेजेंटेशन काफी अच्छी है। यह औरा और महानता है। दोनों ब्लडलाइन जबरदस्त काम कर रहे हैं और हमें यही देखकर अच्छा लग रहा है।)

Ad

(एक अच्छे SmackDown का अंत हो गया है। शुरुआती और अंतिम सैगमेंट बेहतरीन थे। केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट भी बढ़िया था। मोटर सिटी मशीन गन और ऑस्टिन थ्योरी-ग्रेसन वॉलर का मैच शानदार था। अन्य सभी चीजें ठीक थी। SmackDown को तीन घंटे का होना चाहिए, ताकि ज्यादा रेसलर्स को शो पर आने का मौका मिल पाए।)

Ad

(सैमी ज़ेन और असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया। क्या शानदार पल देखने को मिला। अच्छा शो रहा।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड अच्छा रहा। असली ब्लडलाइन वापस आ गया है। केविन ओवेंस के हील टर्न के साथ अच्छी चीजें देखने को मिली और मुकाबले भी बेहतरीन रहे। इस हफ्ते की रेटिंग 10 में से 8 अंक रहेगी।)

Ad

(मैं विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को लेकर बहुत ज्यादा खुश हूं। WWE के पास एक अच्छी समस्या यह है कि उनके पास काफी सारी जबरदस्त और डिजर्विंग रेसलर्स हैं, जो पहली चैंपियन बन सकती हैं। मैं यह देखने का इंतजार नहीं कर सकती हूं कि चीजें किस तरह से आगे बढ़ती हैं।)

(SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा था। दो बढ़िया विमेंस डिवीजन के मैच देखने को मिले। मोटर सिटी मशीन गन्स ने एक और बार साबित कर दिया कि वो तगड़ी टैग टीम जोड़ी है। असली ब्लडलाइन आखिर साथ आ गया है।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications