WWE SmackDown के खतरनाक अंत और Bloodline के दबदबे के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़, शानदार शो को लेकर हुई तारीफ

Ujjaval
WWE SmackDown का अंत धमाकेदार रहा (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown का अंत धमाकेदार रहा (Photo: SK Wrestling Twitter & WWE.com)

WWE SmackDown Fans Reaction: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस शो में कई बेहतरीन सैगमेंट और मैच बुक किए गए। WWE ने अपने अगले इवेंट SummerSlam 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए हाइप बनाई और स्टोरीलाइन को बिल्ड करने पर ध्यान दिया गया। फैंस को SmackDown का अंत मुख्य रूप से पसंद आया और द ब्लडलाइन (The Bloodline) का डॉमिनेंस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा।

Ad

ब्लू ब्रांड के इसी शो में एलए नाइट के लोगन पॉल को लेकर कट किए गए प्रोमो सैगमेंट की भी तारीफ हुई। इसके अलावा फैंस DIY का ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ हुआ मैच पसंद आया। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown को लेकर फैंस की आई शानदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown के एपिसोड से जुड़ी फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते काफी अच्छा रहा। DIY vs ए टाउन डाउन अंडर मैच भी बढ़िया रहा। मुझे यह चीज़ भी पसंद आई कि ज्यादा विमेंस स्टार्स को शो का हिस्सा बनाया गया। बैरन कॉर्बिन और अपोलो क्रूज़ को शानदार तरीके से दिखाया गया। जेकब फाटू ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैं इस शो को 10 में से 7.9 दूंगा।)

Ad

(यह शो सही मायने में बढ़िया रहा। ब्लडलाइन सैगमेंट मुझे अच्छा लगा लेकिन एलए नाइट का प्रोमो शो का मुख्य आकर्षण रहा।)

Ad

(मैं SmackDown को 10 में से 5 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो रहा। नए ब्लडलाइन को रोक पाना मुश्किल है और सोलो सिकोआ अपने किरदार में अच्छा काम कर रहे हैं। जेकब फाटू अभी तक जबरदस्त रहे हैं। मैं केविन ओवेंस और जेकब फाटू के बीच SummerSlam 2024 में मैच होते हुए देख पा रहा हूं।)

Ad

(SmackDown का अंत अच्छा रहा। सोलो सिकोआ को कोडी रोड्स के टाइटल रन के लिए सही मायने में एक खतरना दिखाना होगा। यह काम पूरा किया गया।)

Ad

(WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा। SummerSlam 2024 से जुड़े बीज जरूर शो में बोए गए।)

Ad

(WWE SmackDown का अंत अच्छी तरह से हुआ। मैं कोडी रोड्स और DIY को साथ आते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।)

(शो में हुए मैच ठीक रहे। आखिरी सैगमेंट अच्छा था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications