WWE SmackDown में Roman Reigns-The Rock की गैरमौजूदगी के बावजूद मचा बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस की आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के लिए इस शो द्वारा हाइप बनाई गई। शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किए गए। मेन इवेंट मैच पर सभी की नज़र थी। जे उसो और सोलो सिकोआ के बीच हुआ यह मुकाबला DQ द्वारा खत्म हुआ। मैच के बाद जमकर बवाल मचा।

Ad

फैंस ने सोशल मीडिया पर आकर SmackDown के इस एपिसोड की जमकर तारीफ की। ज्यादातर फैंस को मेन इवेंट सबसे ज्यादा पसंद आया। रोमन रेंस और द रॉक की गैरमौजूदगी के बावजूद कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस मैच को बिल्ड करने में सफल रहे। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के हालिया एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(इसी के साथ SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ। यह शो अच्छा रहा। मेन इवेंट को छोड़कर शो में WrestleMania मैचों को हाइप किया गया। मुझे लगता है कि WWE जो कुछ भी कर सकता था, उन्होंने वो किया। द रॉक और रोमन रेंस मौजूद नहीं थे लेकिन कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस मेन इवेंट में नज़र आए, जो शानदार चीज़ थी। कुल मिलाकर शो बुरा नहीं था।)

Ad

(कुल मिलाकर छोटे प्रोडक्शन एरिया में एक अच्छा शो देखने को मिला। एक अनोखे SmackDown के लिए क्राउड काफी ओवरलोड थी। इसी के चलते हमें शो के अंत में फाइनल काउंटडाउन भी देखने को मिला। अभी वीकेंड लंबा रहने वाला है और मोमेंटम बढ़िया रहा है।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। ब्रॉन्सन रीड ने आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच जीता। एंड्राडे ने टैग टीम मैच में ड्रैगन ली की जगह ली। WWE रोस्टर WrestleMania की दोनों नाईट्स के लिए तैयार हो रहा है।)

Ad

(SmackDown का अंत काफी बढ़िया रहा। कोडी रोड्स के प्रोमो में वो सभी चीज़ें थी, जिनकी उन्हें जरूरत थी। हम सभी को पता था कि DQ से मैच का अंत होगा। मैं WrestleMania के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।)

(SmackDown का अंत काफी अच्छा रहा लेकिन आपको किसी तरह से रोमन रेंस या द रॉक को शो का हिस्सा बनाना चाहिए था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications