WWE SmackDown में शिष्य से गुरु को मिले धोखे और मेन इवेंट के शॉकिंग अंत के बाद मचा बवाल, फैंस की आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस एपिसोड में कई चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिली। डैमेज कंट्रोल (Damage Control) में नए सदस्यों की एंट्री हुई और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को अपने शिष्य से धोखा मिला। एलए नाइट (LA Knight) ने एक बड़ी जीत अपने नाम की। इसके अलावा फैंस अभी से विमेंस डिवीजन के वॉरगेम्स (WarGames) मैच को लेकर अनुमान लगा रहे हैं।

Ad

ड्रैगन ली और सेड्रिक एलेक्जेंडर के मैच की जमकर तारीफ हुई। केविन ओवेंस की कमेंट्री भी प्रशंसकों ने खूब पसंद की। ब्लडलाइन की गैरमौजूदगी के बावजूद शो ने उम्मीद से बेहतर काम करके दिखाया। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(कुल मिलाकर SmackDown का एपिसोड तगड़ा रहा। इस एपिसोड में कई चीज़ें हुई, सैंटोस इस्कोबार का हील टर्न देखने को मिला और ओस्का ने WarGames के लिए डैमेज कंट्रोल के साथ जुड़ने का फैसला किया। काफी अच्छा इन-रिंग एक्शन देखने को मिला, ड्रैगन ली और सेड्रिक एलेक्जेंडर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। शो को 7.5 अंक मिलेंगे।)

Ad

(ईमानदारी से बताऊं तो मुझे लगता है कि यह साल के सबसे अच्छे SmackDown के एपिसोड्स में से एक था। यह शो शानदार था। विमेंस WarGames मैच होने वाला है और लंबे समय बाद पहली बार विमेंस स्टार्स की कोई स्टोरीलाइन रोचक लग रही है। LWO में अनबन आ चुकी है और केविन ओवेंस कमेंट्री पर काफी मजाकिया हैं।)

Ad

(ब्लडलाइन मौजूद नहीं था लेकिन WWE SmackDown का एपिसोड फिर भी बढ़िया था। कई सारी नई कहानियां आगे बढ़ रही हैं। मैंने इसका आनंद लिया। केविन ओवेंस असल में केविन पैट्रिक से कमेंट्री में काफी ज्यादा बेहतर हैं।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा था। इसे 10 में से सॉलिड 8 अंक मिलेंगे। यह काफी समय बाद सबसे अच्छे एपिसोड्स में से एक था। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि ब्लडलाइन इस शो का मुख्य फोकस नहीं था और वो [WWE] एक फैक्शन के बजाय पूरे ब्रांड में मौजूद लोगों को बिल्ड कर पाए।)

(WWE SmackDown का यह एपिसोड काफी ज्यादा अच्छा था। SmackDown के शोज़ पिछले कुछ समय से ठीक साबित हो रहे थे लेकिन इस हफ्ते का एपिसोड सही मायने में बढ़िया था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications