WWE SmackDown में Roman Reigns की हालत खराब होने और John Cena के जबरदस्त सैगमेंट के बाद सोशल मीडिया पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं, मचा बवाल

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) की दुश्मनी को आगे बढ़ाने का तरीका फैंस को बहुत पसंद आया।

Ad

प्रशंसकों ने जॉन सीना और पॉल हेमन के सैगमेंट की भी जमकर प्रशंसा की। इसके अलावा सेड्रिक एलेक्जेंडर और ड्रैगन ली के बीच हुए जबरदस्त सिंगल्स मैच पर भी फैंस की प्रतिक्रियाएं आई और काफी बवाल मचा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के हालिया एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(SmackDown का एपिसोड अच्छा रहा। एलए नाइट और रोमन रेंस के साथ शो की शरुआत हुई और अंत में रोमन रेंस BFT का शिकार हुए। मुझे केविन ओवेंस का कॉमेडी सैगमेंट पसंद आया। जॉन सीना और पॉल हेमन का सैगमेंट भी शानदार था। मेरे हिसाब से यह एक बढ़िया शो था।)

Ad

(कुल मिलाकर मैंने जो भी चीज़ें SmackDown में देखी, उस हिसाब से यह शो अच्छा रहा। WWE ने एलए नाइट को रोमन रेंस के खिलाफ उनके मैच से पहले ताकतवर दिखाया। जॉन सीना-सोलो सिकोआ और बियांका ब्लेयर-इयो स्काई की कहानी को आगे की ओर बिल्ड किया गया। ऐसा लगता है कि Crown Jewel एक शानदार शो रहने वाला है।)

Ad

(कुल मिलाकर SmackDown का यह एपिसोड मनोरंजक रहा, जबकि इसे वर्ल्ड सीरीज के कारण FS1 पर शिफ्ट कर दिया गया था। काफी तगड़ा एक्शन देखने को मिला और Crown Jewel के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। मेरी ओर से शो को 7.5 अंक मिलेंगे।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। एलए नाइट ने जिमी उसो को हराया। एलए नाइट और रोमन रेंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का अंत बवाल से हुआ। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने सैंटोस इस्कोबार और कार्लिटो को हराया। शॉट्ज़ी ने चेल्सी ग्रीन को पराजित किया। सोलो सिकोआ ने जॉन सीना की हालत खराब कर दी।)

(ड्रैगन ली और सेड्रिक एलेक्जेंडर के बीच अच्छा पल देखने को मिला। उनका मैच छोटा लेकिन जबरदस्त साबित हुआ। ड्रैगन ली को एक बढ़िया जीत मिली।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications