WWE SmackDown में Roman Reigns और John Cena के जबरदस्त सैगमेंट्स को लेकर फैंस हुए प्रभावित, शो से जुड़ी कुछ चीज़ों की हुई जमकर आलोचना

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस एपिसोड में कई अच्छे मैच देखने को मिले और WWE ने सैगमेंट्स द्वारा क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट को हाइप किया। इस शो की शुरुआत ही रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) के शानदार सैगमेंट से देखने को मिली। दोनों ने प्रोमो कट करते हुए एक-दूसरे पर निशाना साधा।

जॉन सीना ने सोलो सिकोआ को कंफ्रंट करते हुए उनका मजाक बनाया। फैंस को बियांका ब्लेयर और बेली के बीच हुआ मेन इवेंट मैच भी काफी ज्यादा पसंद आया। Crown Jewel के गो-होम शो के हिसाब से एपिसोड ने ठीक काम किया लेकिन कई चीज़ों की प्रशंसकों द्वारा जमकर आलोचना भी की गई। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(कुल मिलाकर SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा था। रोमन रेंस, एलए नाइट और जॉन सीना की ओर से बढ़िया प्रोमो आए। केविन ओवेंस vs ऑस्टिन थ्योरी, डॉनीब्रुक मैच और बियांका ब्लेयर vs बेली के रूप में हमें कुछ मनोरंजक मुकाबले देखने को मिल गए। मैं Crown Jewel के लिए उत्साहित हूं।)

(बेली और बियांका ब्लेयर के बीच काफी बढ़िया मेन इवेंट देखने को मिला। बियांका ब्लेयर को एक शानदार जीत मिली और उन्होंने बेली को अनाउंसर्स टेबल पर KOD देकर चीज़ों को खत्म कर दिया।)

(रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच बढ़िया शुरुआती सैगमेंट देखने को मिला। मुझे ऐसा लगता है कि इस सैगमेंट को ब्रॉल द्वारा फायदा हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे उनके प्रोमो पसंद हैं लेकिन मुझे ऐसा भी महसूस होता है कि उन दोनों के प्रोमो में एक जैसी बातचीत हो रही है।)

(SmackDown का एपिसोड खराब नहीं रहा लेकिन कई सारी फिलर चीज़ें देखने को मिली। दो अच्छे मैच और दो अच्छे प्रोमो सेगमेंट्स ने इस शो को ठीक बनाया। इस शो को 10 में से 5-6 अंक मिलेंगे।)

(जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच काफी अच्छा सैगमेंट देखने को मिला। मैं उनके मैच के लिए उत्साहित हूं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment