WWE SmackDown में Triple H ने किया धमाकेदार ऐलान, दिग्गज को जनरल मैनेजर बनाने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) शो में नज़र आए। इसके अलावा ट्रिपल एच (Triple H) ने अपने ऐलान द्वारा चौंकाया।

वो NWA दिग्गज निक एल्डिस को SmackDown के जनरल मैनेजर के रूप में लेकर आए। इसके साथ ही केविन ओवेंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने और उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हमला किया। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस सैगमेंट की जमकर तारीफ की। इस आर्टिकल में हम SmackDown में ट्रिपल एच के ऐलान को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown में Triple H के सैगमेंट को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(मुझे लगता है कि ट्रिपल एच, डॉमिनिक मिस्टीरियो, एडम पीयर्स, निक एल्डिस और केविन ओवेंस का सैगमेंट काफी अच्छा था। कई सारी चीज़ें यहां से हासिल की गई और भविष्य के लिए भी चीज़ें तैयार हुई। मुझे लगता है कि यह सैगमेंट जबरदस्त था।)

(इस सैगमेंट में कई चीज़ें हुई। ट्रिपल एच ने ऐलान किया कि Raw और SmackDown के पास एक बार फिर से जनरल मैनेजर होंगे। एडम पीयर्स Raw के जनरल मैनेजर हैं। SmackDown के जनरल मैनेजर और कोई नहीं बल्कि निक एल्डिस हैं। एल्डिस को ऑथोरिटी फिगर के रूप में लाकर नई शुरुआत करना मुझे बहुत पसंद आया।)

(ट्रिपल एच को हमेशा ही देखकर अच्छा लगता है लेकिन मैंने इतने बड़े ऐलान की उम्मीद नहीं की थी। एडम पीयर्स को बधाई लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि निक एल्डिस को एक सुपरस्टार के बजाय SmackDown के जनरल मैनेजर के रूप में लाया जाएगा। डॉमिनिक मिस्टीरियो की केविन ओवेंस द्वारा हालत खराब होना शानदार चीज़ रही। डॉमिनिक मिस्टीरियो को मिल रही बू अलग लेवल पर है। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को इस तरह से अलग होते हुए देखकर अच्छा लगा।)

(SmackDown का एपिसोड पूरी तरह से शानदार था और कई सारे स्टार्स नज़र आए। जब ट्रिपल एच ने ऐलान किया कि निक एल्डिस जनरल मैनेजर होंगे, तो मैं चौंक गया।)

(WWE की धमाकेदार वापसी हो गई है। मेरे पसंदीदा ट्रिपल एच, जनरल मैनेजर्स को वापस लेकर आए। अब हर चीज़ बढ़िया लग रही है। हर शो बेहतर हो रहा है। NXT भी सही राह पर आ गया है।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now