WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए ये एपिसोड अच्छा नहीं रहा क्योंकि मेन इवेंट में मैच के बाद डीमन फिन बैलर (Demon Finn Balor) ने उनकी हालत खराब कर दी। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) से पहले डीमन फिन बैलर का खतरनाक अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए। रोमन रेंस ने कुछ अलग सोचा था लेकिन बैलर ने उनकी सभी चीजों पर पानी फेर दिया। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की हालत हुई खराबदरअसल बैकस्टेज में मोंटेज फोर्ड ने शो में द उसोज और रोमन रेंस की बेइज्जती की। फोर्ड ने कहा कि रोमन रेंस के नौकर के रूप में द उसोज काम करते हैं। इसके बाद रोमन रेंस ने मोंटेज फोर्ड के खिलाफ मैच की मांग कर दी। पॉल हेमन ने जाकर WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल और एडम पीयर्स से बात की। इसके बाद मेन इवेंट में रोमन रेंस और फोर्ड के बीच मैच का ऐलान कर दिया गया। मेन इवेंट में अच्छा मैच दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुआ। ज्यादातर समय फोर्ड के ऊपर रेंस भारी रहे। हालांकि फोर्ड ने भी रेंस को कड़ी चुनौती दी। रेंस ने अपने सबमिशन लॉक से फोर्ड को हरा दिया। मैच के बाद पॉल हेमन ने बड़ी बात कह दी। पॉल हेमन ने कहा कि फोर्ड की सजा इतनी ही नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लैसनर और डीमन को रेंस का खतरनाक रूप दिखना चाहिए। WWE@WWE#TheDemon HAS RISEN!!!#SmackDown #ExtremeRules @FinnBalor @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle7:28 AM · Sep 25, 20212887494#TheDemon HAS RISEN!!!#SmackDown #ExtremeRules @FinnBalor @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle https://t.co/FKuPrPUakAद उसोज भी इसके बाद आए। रेंस ने चेयर से फोर्ड को जमकर पीटा और इसके बाद रिंग के बाहर टेबल पर फोर्ड को पटक दिया। रेंस इसके बाद कुछ और करने वाले थे लेकिन अंधेरा छा गया था। डीमन फिन बैलर ने द उसोज और रेंस के ऊपर टॉप रोप से छलांग लगा दी। डीमन बैलर ने कैंडो स्टिक से सभी के ऊपर हमला कर दिया। रिंग के अंदर डीमन बैलर को पीटने के लिए रेंस चेयर लेकर आए लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया था। डीमन बैलर ने पहले रेंस को चेयर से जमकर पीटा और फिर रिंग के बाहर उनके ऊपर छलांग लगा दी। WWE@WWE🤯😱🤯😱#SmackDown #TheBloodline @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle @MontezFordWWE7:27 AM · Sep 25, 20211078223🤯😱🤯😱#SmackDown #TheBloodline @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle @MontezFordWWE https://t.co/nC8hd54n2SExtreme Rules में रोमन रेंस और डीमन फिन बैलर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। ये मैच काफी जबरदस्त होगा। काफी लंबे समय बाद डीमन अवतार में फिन बैलर नजर आएंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी फिन बैलर ने रेंस को कड़ी चुनौती दे दी है।