'आभारी हूं'- 37 साल के स्टार ने WWE दिग्गज Roman Reigns और Paul Heyman की तारीफ में गढ़े कसीदे, पहली मुलाकात का भी किया खुलासा

जानिए WWE दिग्गज रोमन रेंस और पॉल हेमन को लेकर क्या बयान आया? (Photo: WWE.com)
जानिए WWE दिग्गज रोमन रेंस और पॉल हेमन को लेकर क्या बयान आया? (Photo: WWE.com)

Nick Aldis Praised Roman Reigns And Paul Heyman: WWE WrestleMania XL में इस बार कोडी रोड्स ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी। तब से रेंस की वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं। इस बीच 37 साल के स्टार और ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने कैरेक्टर ब्रेक करते हुए पॉल हेमन (Paul Heyman) और रेंस की तारीफ की है।

Ad

निक एल्डिस ने पिछले साल अक्टूबर में कंपनी में डेब्यू किया था। ट्रिपल एच ने उन्हें WWE SmackDown के जनरल मैनेजर का पद सौंपा था। तब से निक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। निक का द ब्लडलाइन के साथ भी सैगमेंट हुआ था। पॉल हेमन और रोमन रेंस उसमें शामिल थे।

Gorilla Position पर अपनी उपस्थिति देते हुए निक एल्डिस ने इस बार पॉल हेमन और रोमन रेंस को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा,

रोमन रेंस के साथ इंटरेक्शन मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैं उनका बहुत आभारी हूं क्योंकि वो उस लेवल पर हैं जहां उनकी अनुमति के बिना कुछ नहीं होता है। पॉल हेमन के साथ भी मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही। उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनके साथ काम करना बिल्कुल वैसा भी है जैसे मुझे PhD हासिल करने के लिए भुगतान मिल रहा है।
Ad

क्या WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद मचेगा बवाल?

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस के ग्रुप द ब्लडलाइन में कई चीजें बदल गई हैं। सोलो सिकोआ इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले जिमी उसो को बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद टामा टोंगा और टोंगा लोआ को फैक्शन में शामिल किया था।

सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के बीच भी अनबन चल रही है। रोमन का इंतजार पॉल कर रहे हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि हेमन के ऊपर सोलो अटैक कर देंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो ग्रुप में काफी उथल-पुथल मची हुई है। रोमन रेंस की वापसी के बाद अब ज्यादा बवाल देखने को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि SummerSlam 2024 से पहले उनकी वापसी हो जाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि रेंस और सिकोआ की राइवलरी आगे फैंस को देखने को मिल सकती है।

कंपनी ने जरूर कुछ ना कुछ धमाकेदार प्लान बनाया होगा। ब्लू ब्रांड में ब्लडलाइन की राइवलरी इस समय केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ चल रही है। अब शायद इसमें कोडी रोड्स भी शामिल हो जाएंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications