क्या होगा अगर Smackdown Live 3 घंटे का हो जाए?

WWE का नाम इस समय पूरी दुनिया में सबसे ऊंचा हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग करना आसान बात नहीं है। एक रैसलर को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्हें रिंग में फिउड से लेकर माइक पर हर चीज में कुशल होना पड़ता है। उनकी कड़ी मेहनत उन्हें एक फेमस सुपरस्टार बनाती है। WWE के दो ब्रांड रॉ और स्मैकडाउन लाइव होते है। रॉ तीन घंटे की होती है जबकि स्मैकडाउन दो घंटे का होता है। कई बार फैंस ने मांग की है कि स्मैकडाउन भी तीन घंटे का होना चाहिए। क्या आप रैसलिंग के दिवाने है और आप चाहते है कि आपके रैसलिंग सुपरस्टार आपके साथ और भी ज्यादा समय बिताए। तो भविष्य में स्मैकडाउन भी तीन घंटे का हो सकता हैं। सोचिए अगर स्मैकडाउन भी तीन घंटे का हो गया तो क्या होगा? ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि NBC यूनिवर्सल के जो मैच होते है वो रॉ के दिन ही होते है ना कि स्मैकडाउन के दिन। इसका रॉ के साथ जबरदस्त तुलना होती है। जिससे ब्लू ब्रांड को कोई खतरा नहीं है। जिससे स्मैकडाउन को तीन घंटे का करा जा सकता है। स्मैकडाउन की जो भी व्यूवरशिप गिर रही है वो भी आगे बढ़ सकती है। आपको तो पता ही है रॉ ब्रांड की व्यूवरशिप जबरदस्त है और WWE का ये सबसे बड़ा टेलीविजन शो है। रॉ की सफलता को देखते हुए 1999 के बाद रॉ को तीन घंटे का शो कर दिया गया था जबकि स्मैकडाउन के शो को दो घंटे का कर दिया गया था।अगर फेसबुक और अमेजन स्मैकडाउन लाइव के ब्राडकॉस्ट के राइट लेगा लेकिन अगर ब्लू ब्रांड स्ट्रीमिंग सर्विस पर आता है तो फिर फर्क नहीं पड़ता कि ये दो घंटे का हो या तीन घंटे का। बात ये हो सकती है कि रॉ और स्मैकडाउन का ब्राडकॉस्ट अलग अलग हो जाए। रॉ तीन घंटे का होता है इसलिए वहां बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट ज्यादा है। अगर स्मैकडाउन तीन घंटे कर दिया जाए तो फिर यहां भी बड़े सुपरस्टार्स आ सकते है। एजे स्टाइल्स, डेनियल ब्रायन और रैंडी ऑर्टन ही बड़े सुपरस्टार्स इसे अभी आगे ले जा रहे है। स्मैकडाउन में नए सुपरस्टार्स को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। स्टोरीलाइन पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। अगर इसे तीन घंटे कर दिया जाए तो इसका मुकाबला फिर किसी से नहीं होगा। व्यूवरशिप में भी इसमें बढ़ोत्तरी होगी। जिसका सीधा-सीधा फायदा WWE को जाएगा। हालांकि इस समय स्मैकडाउन को इस चीज की जरूरत भी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications