Roman Reigns: WWE Smackdown का शो इस हफ्ते शानदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी लेकिन उनके लिए ये दिन अच्छा नहीं रहा। जे उसो (Jey Uso) ने रोमन को किक मारते हुए ऐलान कर दिया है कि वो जिमी उसो (Jimmy Uso) का साथ देंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो द ब्लडलाइन तहस-नहस हो गई।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_On #SmackDown, Jey Uso sided with Jimmy Uso & took out Roman Reigns & Solo Sikoa. The Usos are OUT of The Bloodline!#WWE229On #SmackDown, Jey Uso sided with Jimmy Uso & took out Roman Reigns & Solo Sikoa. The Usos are OUT of The Bloodline!#WWE https://t.co/fsNDtpLRIJमेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। जे उसो को बताना था कि वो किसकी साइड जाएंगे। जे ने भी एंट्री की। रोमन ने उनसे कहा कि वो द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं या नहीं। जे उसो ने कहा कि उन्हें पॉल हेमन से दिक्कत है।रोमन ने इसके बाद कहा कि हेमन ब्लडलाइन के वाइजमैन नहीं हैं, बल्कि उनके वाइजमैन हैं। रेंस ने इसके बाद चतुराई दिखाई और जे को जिमी उसो के खिलाफ जमकर भड़काया। जिमी भी रिंंग पर आए। उन्होंने कहा कि जे का इस्तेमाल रोमन कर रहे हैं। रोमन ने फिर जे की उपलब्धियां गिनाई और जिमी को डाउन किया।रेंस ने फिर पॉल हेमन से सवाल किया कि जब जे को उन्होंने राइट हैंड मैन बनाया था तब किसे दिक्कत थी। हेमन ने जिमी का नाम ले लिया। जे ने फिर जिमी से पूछा तो उन्होंने हां कह दिया। जे उसो ने इसके बाद जिमी को समझाया और रोमन की तारीफ की।अंत में जे उसो ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी चौंक गए। उन्होंने जिमी से कहा कि वो ब्लडलाइन से बाहर हैं और कुछ ऐसा ही वो भी करेंगे। जे ने इसके बाद रोमन को सुपरकिक मार दी। जिमी और जे ने मिलकर सोलो सिकोआ को भी धराशाई कर दिया। अंत में दोनों भाइयों ने मिलकर रेंस को सुपरकिक मार दी। रोमन की हालत बुरी हो गई थी।क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच?अब इस स्टोरीलाइन में बहुत मजा आ रहा है। Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। वहां पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हो सकता है। ये मुकाबला हुआ तो बवाल जरूर मचेगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Roman Reigns be going through the most dramatic betrayals. #WWE #SmackDown3510Roman Reigns be going through the most dramatic betrayals. #WWE #SmackDown https://t.co/Xw7TuLNjf4WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।