WWE SmackDown में Roman Reigns को धोखा देने और अटैक करने के बाद Jey Uso की प्रतिक्रिया सामने आई 

..
रोमन रेंस को अपने भाई से फिर से मिला धोखा
रोमन रेंस को अपने भाई से फिर से मिला धोखा

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड बहुत ही दिलचस्प था। फैंस इसे लंबे समय तक इसे भूल भी नहीं पाएंगे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कंपनी के टॉप फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का अंत होगा, लेकिन ब्लू ब्रांड शो में यह ग्रुप आखिरकार टूट ही गया।

Ad

शो के मेन इवेंट में जे उसो को ग्रुप या अपने भाई जिमी उसो में से किसी एक का चुनाव करना था। जे उसो ने रोमन रेंस पर हमला करके यह साफ कर दिया कि वो जिमी उसो का साथ नहीं छोड़ेंगे। ऐसा लग रहा है कि द उसोज़ फिर से बेबीफेस बन गए हैं। WWE ने अपने इंस्टाग्राम में एक क्लिप को पोस्ट किया है जिसमें दोनों बैकस्टेज में गले मिल रहे थे। जे उसो ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के तौर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है

"मुझ पर"

आप जे उसो की इंस्टा स्टोरी यहां देख सकते हैं

जे और जिमी फिर से हैं एक साथ
जे और जिमी फिर से हैं एक साथ

शो के मेन इवेंट में जे के रोमन रेंस को धोखा देने के बाद द उसोज़ का Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच लगभग तय हो चुका है। यह संभावना है कि द उसोज़ लंदन में होने वाले शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ से भिड़ेंगे। आगामी एपिसोड्स में यह फैमिली सिविल वॉर और भी रोचक बन सकता है।

Ad

WWE SmackDown के ऑफ एयर होने के बाद Roman Reigns दिखे बेहद निराश

WWE SmackDown में इस हफ्ते द ब्लडलाइन का अंत रोचक रहा। कुछ समय तक ऐसा लगा था कि जे रेंस का साथ देंगे लेकिन अंत में जे उसो ने रोमन रेंस पर ही हमला कर दिया। इस बीच द उसोज़ ने सोलो सिकोआ पर भी हमला कर दिया था। इसके बाद द उसोज ने मिलकर रेंस पर डबल सुपरकिक लगाई।

शो के ऑफ एयर होने के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें ट्राइबल चीफ का बेहद निराश दिखाई दे रहे हैं। क्राउड भी उनके ऊपर "You deserve it" बोलकर चिल्ला रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फैमिली में चल रहा सिविल वॉर किस ओर जाता है। ट्राइबल चीफ भी अपने भाइयों को सबक सिखाना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications