WWE रिंग में 2 दोस्तों का भावुक मिलन होने पर Roman Reigns को लगा झटका, मेन इवेंट में The Bloodline की हालत हुई खराब

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Kevin Owens: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में खास मोमेंट देखने को मिला। बड़ी खबर ये है कि केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का रीयूनियन हो गया है। दोनों की दोस्ती अब फैंस को नज़र आएगी।

दरअसल शो की शुरूआत में कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को बुलाया था। कोडी ने कहा कि फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। हालांकि ओवेंस ने एक बार फिर सैमी से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। मेन इवेंट में इसके बाद जे उसो और सैमी ज़ेन का सैगमेंट हुआ।

दोनों ने अपनी बात रखी। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सैमी ने कहा कि हर हफ्ते उनकी परीक्षा ली जाती है। इस वजह से ही उन्होंने रोमन रेंस के ऊपर हमला किया। काफी देर बात होने के बाद दोनों के बीच पंगा हुआ। इस दौरान जिमी उसो भी आए।

एक समय लगा कि जे और जिमी दोनों मिलकर सैमी की हालत खराब कर देंगे लेकिन केविन ओवेंस ने एंट्री कर ली। उन्होंने सैमी ज़ेन को बचाया और द उसोज़ की हालत खराब कर दी। ओवेंस ने अंत में जिमी को स्टनर दिया और जे को पॉपअप पावरबॉम्ब लगाया। इसके बाद खास मोमेंट देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस बीच बैकस्टेज कोडी रोड्स ये देखकर बहुत खुश हो रहे थे।

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

सैमी और केविन के साथ आने से रोमन रेंस की चिंता भी बढ़ गई होगी। WrestleMania 39 में रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। दोनों के बीच टाइटल मैच होगा। अब ये पक्का लग रहा है कि द उसोज़ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। अब इस स्टोरीलाइन में भी आगे मजा आएगा। केविन और सैमी के साथ आने से स्टोरीलाइन ने नया मोड़ ले लिया है। अब देखना होगा कि रोमन रेंस और द उसोज़ आगे क्या कदम उठाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links