WWE SmackDown में सिर्फ रोंडा राउजी (Ronda Rousey) की ही नजर शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के ऊपर नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से दिखाए जा रहे प्रोमो और वीडियो पैकेज के बाद आखिरकार 15 महीने बाद लेसी इवांस (Lacey Evans) ने स्मैकडाउन (SmackDown) में वापसी की।लेसी इवांस WWE में आखिरी बार पिछले साल फरवरी में टीवी पर दिखाई दी थीं। अपनी धमाकेदर वापसी के बाद थोड़ा सा समय क्राउड के साथ बिताने के बाद लेसी इवांस ने Smackdown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया।WWE@WWEWelcome back, @LaceyEvansWWE! #SmackDown2588374Welcome back, @LaceyEvansWWE! 💪#SmackDown https://t.co/iFLuWBgK93लेसी इवांस और शार्लेट फ्लेयर के बीच फरवरी 2021 में स्टोरीलाइन चल रही थी जहां इवांस की मदद शार्लेट के पिता रिक फ्लेयर कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि WrestleMania 37 में दोनों के बीच मैच देखने मिलेगा लेकिन इवांस की प्रेग्नेंसी के कारण WWE को उस फिउड को वहीं रोकना पड़ा।प्रेग्नेंसी के कारण इवांस WWE से बाहर चल रही थीं, लेकिन WrestleMania 38 के बाद वीडियो पैकेज के जरिए WWE ने लेसी इवांस की वापसी के संकेत दे दिए।उनके वीडियो पैकेज में इवांस के संघर्ष, माता-पिता को खोना ,बच्चों को पालना, खुद एक माँ होना और इन सब से ऊपर एक पूर्व US मरीन होना दिखाया गया जो उनके फैंस की पसंद होने का प्रमुख कारण है। फैंस ने भी उनकी वापसी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। WWE India@WWEIndiaTruly an inspiration! Welcome back, @LaceyEvansWWE! #SmackDown416Truly an inspiration! Welcome back, @LaceyEvansWWE! 💪 #SmackDown https://t.co/0h3HrJ9MviWWE WrestleMania Backlash के बाद लेसी इवांस को मिलेगा बड़ा पुश?लेसी इवांस ने कुछ साल इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद 12 अप्रैल 2016 में WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जहा लेसी NXT ब्रांड का हिस्सा बनीं। कुछ साल NXT में रहने के बाद 17 अक्टूबर 2018 में इवांस ने मेन रास्टर में अपनी जगह बनाई।फिलहाल शार्लेट फ्लेयर का WrestleMania Backlash में रोंडा राउजी के खिलाफ रीमैच होने जा रहा है। साल के सबसे बड़े इवेंट में शार्लेट फ्लेयर ने 2022 की Royal Rumble विजेता रोंडा राउजी को हर दिया था। निश्चित ही उम्मीद की जा सकती है कि WrestleMania Backlash के बाद इवांस को पुश मिल सकता है और उन्हें विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल किया जा सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।