Summerslam से एक हफ्ते पहले जॉन सीना और रोमन रेंस की वजह से WWE में छाई खुशी की लहर, SmackDown की रेटिंग्स आई सामने

SmackDown की वजह से WWE को हुआ फायदा
SmackDown की वजह से WWE को हुआ फायदा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) को इस हफ्ते बहुत बड़ा फायदा हुआ। व्यूअरशिप में काफी उछाल देखने को मिला। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 2.499 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो 22.1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी इस बार देखने को मिली। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 2.047 मिलियन रही थी। 25 दिसंबर, 2020 के बाद पहली बार ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप इतनी रही। इस शो की व्यूअरशिप 3.303 मिलियन रही थी।

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस और जॉन सीना ने मचाया धमाल

इस बार पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.575 मिलियन रही थी। वहीं दूसरे घंटे में ये 2.422 मिलियन रही। WWE में इस बार जरूर खुशी की लहर सामने आई है। बहुत महीनों बाद इतनी व्यूअरशिप देखने को मिली। वैसे ये सब रोमन रेंस और जॉन सीना के प्रोमो सैगमेंट से हुआ।

ओपनिंग सैगमेंट में इस बार जॉन सीना और रोमन रेंस ने एक दूसरे के ऊपर काफी तीखे प्रहार किए। करीब 26 मिनट का ये प्रोमो सैगमेंट हुआ। फैंस को इस सैगमेंट में काफी मजा आया। सोशल मीडिया पर सभी ने इसकी तारीफ की। दोनों ने एक दूसरे पर काफी आरोप लगाए। पुराने सुपरस्टार्स का जिक्र भी इस दौरान किया गया।

इसके अलावा नाकामुरा ने अपोलो क्रूज को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की। शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट भी देखने को मिले। मेन इवेंट में एक बार फिर साशा बैंक्स ने बियांका ब्लेयर की हालत खराब कर दी। ब्लू ब्रांड को अब व्यूअरशिप की चिंता नहीं है लेकिन रेड ब्रांड के लिए ये बहुत ही मुश्किल काम हो रहा है। तीन घंटे के शो में दो मिलियन का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहे हैं।

एक हफ्ते बाद Summerslam का आयोजन होगा। इससे पहले ब्लू ब्रांड की तरफ से ये बहुत अच्छी खबर WWE के लिए आई। अब कुछ ऐसा ही रेड ब्रांड को भी करना होगा। कंपनी को तीन घंटे के शो से बहुत उम्मीदें रहती है। WWE को अब अपने प्रोडक्ट में कुछ बदलाव करना होगा। Summerslam से पहले रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड अभी होगा। WWE को इन शोज में कुछ नया करना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications