वीडियो: सिर्फ दो मिनट में देखिए 2 घंटे की SmackDown Live का पूरा हाल

रैसलमेनिया के बाद का स्मैकडाउन लाइव एपिसोड बेहद खास रहा। फैंस को रैसलमेनिया के बाद दूसरी बार डेनियल ब्रायन रिंग में लड़ते नजर आए। उऩका मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ बुक किया गया है, लेकिन नाकामुरा की दखल की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया। नाकामुरा ने स्मैकडाउन लाइव में आकर स्टाइल्स को लो ब्लो दिया। ऐसा लग रहा है कि एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा की दुश्मनी लंबी जा सकती है और इसमें डेनियल ब्रायन को भी शामिल किया जा सकता है। स्मैकडाउन लाइव की शुरुआत को सबसे धमाकेदार माना जा सकता है। शेन मैकमैहन ने एलान किया कि डेनियल ब्रायन ने जनरल मैनेजर के पद से इस्तीफा दे दिया है और अब स्मैकडाउन लाइव को नया जनरल मैनेजर बनेगा। शेन मैकमैहन ने पेज को स्मैकडाउन का नया जनरल मैनेजर बनाया। खास बात ये है कि रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में पेज ने रैसलिंग से रिटायरमेंट ली है। कार्मेला ने शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को कामयाबी के साथ कैश इन किया और वो नई विमेंस चैंपियन बन गई हैं। NXT सुपरस्टार्स बिली के और पेयटन रॉयस ने डैब्यू करते हुए शार्लेट पर अटैक किया था, जिसका फायदा कार्मेला ने उठाया।

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications