5 लोग जो जॉन सीना द्वारा डेनियल ब्रायन के कॉन्टैक्ट में मदद करने के कारण प्रभावित होंगे

John Cena,

WWE में वर्तमान में चल रही अफवाहों के मुताबिक जॉन सीना कॉन्ट्रैक्ट के लिए डेनियल ब्रायन को सलाह दे रहे हैं, जिसके कारण WWE और डेनियल ब्रायन के बीच मनमुटाव पैदा हो रहा है। यहां तक कई लोगों का ऐसा मानना है कि डेनियल ब्रायन को वर्तमान में बिग कैस के साथ चल रही फिउड के लिए ज्यादा पैसे दिए गए हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये सभी बातें सही हैं या गलत, सबसे जरूरी बात जो कि ध्यान देने योग्य है कि डेनियल ब्रायन का WWE में कॉन्ट्रैक्ट सितंबर में खत्म होने वाला है। इसका ये मतलब नहीं कि WWE के पास उन्हें साइन करने के लिए केवल दो महीने का समय बाकी है। इसका मतलब ये हो सकता है कि डेनियल ब्रायन WWE की प्राथमिकता पर नहीं हैं। जॉन सीना द्वारा डेनियल ब्रायन के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मदद करने के कारण 5 लोग प्रभावित होंगे। आइए नज़र डालते हैं वह 5 लोग कौन हैं जिनपर इसका प्रभाव पड़ेगा।

Ad

जॉन सीना

अगर सीना WWE में डेनियल ब्रायन को निकालकर या फिर उन्हें ज्यादा पैसे में अनुबंध दिलाकर मदद करते हैं तो किसी भी तरह से यह सीना के लिए अच्छा नहीं होगा। अगर ब्रायन के पक्ष में फैसला हुआ तो शायद WWE नाराज हो सकता है लेकिन अगर ब्रायन के खिलाफ फैसला हुआ तो सीना के निकी बैला, ब्री बैला और डेनियल के साथ संबंधों पर काफी असर पड़ेगा।

WWE

WWE, Vince McMahon,
Ad

WWE को अपने अगले कदम के काफी सोच विचार करना पड़ेगा। वास्तव में WWE डेनियल ब्रायन को खो सकता है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह अच्छी बात नहीं होगी। इसके अलावा जो ब्रायन से उनके अनुबंध के लिए बातचीत कर रहे हैं वह इस नतीजे से खुश नहीं होंगे। इसके अलावा ब्रायन के WWE से जाने के बाद सीना और WWE के रिश्तों पर भी असर पड़ेगा, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान कंपनी को होगा। ऐसे में WWE को काफी सोच विचार कर अलगा कदम उठाना पड़ेगा।

द मिज

The Miz,
Ad

हालांकि कॉन्ट्रैक्ट के लिए चल रही इन सब बातों का द मिज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डेनियल ब्रायन के जाने के बाद ब्लू ब्रांड पर द मिज के कोई भी बड़ा प्रतिद्वंदी बाकी नहीं रह जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि डेनियल ब्रायन और द मिज की स्टोरीलाइन काफी शानदार हो सकती है लेकिन ब्रायन के जाने के बाद इन सब पर पानी फिर सकता है और फैंस को द मिज और ब्रायन की संभावित फिउड के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

स्मैकडाउन लाइव

Smackdown Live, Fox,
Ad

अगर WWE और डेनियल ब्रायन के बीच कान्ट्रैक्ट के लिए चल रही बातचीत फेल हो जाती है तो इससे स्मैकडाउन लाइव को बड़ा झटका लग सकता है। इससे न केवल WWE की फॉक्स के साथ डील पर असर पड़ेगा जो कि 2019 से स्मैकडाउन लाइव का ब्रॉडकास्ट करेगा, साथ ही WWE को फैंस के फेवरेट डेनियल ब्रायन जैसे सुपरस्टार को साइन करने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि स्मैकडाउन पर एजे स्टाइल्स, समोआ जो और नाकामुरा ब्रांड को मदद कर सकते हैं लेकिन WWE को डेनियल ब्रायन की कमी जरूर खलेगी।

डेनियल ब्रायन

Daniel Bryan,
Ad

डेनियल ब्रायन और WWE के बीच डील फेल होने से WWE और डेनियल ब्रायन के रास्ते अलग हो जाएंगे। इससे शायद ब्रायन और WWE दोनों को नुकसान हो सकता है। WWE से जाने के बाद ब्रायन इंडी सर्किट पर नज़र आ सकते हैं। इंडी सर्किट में आने के बाद अगर डेनियल को एक और चोट का सामना करना पड़ा तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा और ऐसे में उन्हें अपनी चोट के लिए पूरा खर्च खुद करना होगा और इस मौके पर शायद WWE उनकी मदद न करें। लेखक: ब्रायन थ्रोन्सबर्ग, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications