रॉ तो इतनी खास नहीं हुई। लेकिन स्मैकडाउन के लिए दो बड़े सैगमेंट का एलान कर दिया गया है। पहला तो ये की टीएलसी में होने वाले विेमेंस चैंपियनशिप मुकाबले के लिए शार्लेट फ्लेयर, असुका और बैकी लिंच के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जाएगाइसके अलावा मिज टीवी की वापसी भी होगी। और इसमें कल के गेस्ट डेनियल ब्रायन होंगे।पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में विमेंस बैटल रॉयल मैच रखा था। 8 सुपरस्टार के बीच ये मैच हुआ। असुका ने अंत में सोन्या डेविल को एलिनिमेट कर अपने आप को विमेंस चैंपियनशिप मैच का दावेदार बना दिया। शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच में एक बार फिर दोस्ती देखने को तब मिली थी जब सर्वाइवर सीरीज में रोंडा राउजी के खिलाफ शार्लेट फ्लेयर ने मैच लड़ा था। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। लेकिन इसके बाद सब बदल गया। टीएलसी के लिए इन दोनों के मैच का एलान कर दिया गया था।अफवाहें ये सामने आ रही है कि टीएलसी पीपीवी में बैकी लिंच अपना टाइटल ड्राप कर देंगी। और इसके बाद रॉयल रंबल अपने नाम कर लेंगी। स्टोरीलाइऩ के मुताबिक रॉयल रंबल में जीतने के बाद वो रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी को रैसलमेनिया में चैलेंज देेंगी। असुका ने जैसे किया था ठीक वैसे ही बैकी लिंच भी करेंगी।What will happen when #WWEChampion @WWEDanielBryan joins @mikethemiz on #MizTV TOMORROW NIGHT on #SDLive at 8/7c on @USA_Network?! pic.twitter.com/XMw8jWea2S— WWE (@WWE) December 4, 2018इसके अलावा मिज टीवी भी बहुत दिनों बाद आएगा। इसमें गेस्ट डेनियल ब्रायन रहेंगे। सुपर शो डाउन में इनका मुकाबला हुआ था। 16 दिसंबर को टीएलसी पीपीवी का आयोजन होगा। बैकी लिंच अपना टाइटल असुका और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ये मैच काफी शानदार रहेगा। और जब से इसमें असुका को जोड़ा है तो उत्सुकता और बढ़ गई है। इस समय शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच की स्टोरीलाइन सबसे शानदार चल रही है। दोनों ने काफी अच्छा काम किया है। फैंस ने इसे काफी पसंद किया है।WWE रॉ के नतीजे, वीडियो हाइलाइट्स और इससे जुड़ी खबरें यहां पढ़ें