WWE SmackDown लाइव, प्रीव्यू: 11 अप्रैल 2017

sd-best-cena-1491902365-800

सुपरस्टार शेकअप से मंडे नाईट रॉ पर असर पड़ा कहना उसे कम आंकना होगा। टॉप कार्ड से लेकर मिडल और लोअर कार्ड तक कुल 11 स्टार्स मंडे नाईट रॉ में शामिल हुए। इससे पूरे डिवीज़न का हुलिया बदल गया है। हमने रॉ में एलैक्सा ब्लिस के जाने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन हमें ये नहीं पता था कि उनके साथ ब्रे वायट, डीन एम्ब्रोज़, द मिज़ और मरीस भी लाल ब्रैंड में आ जाएंगे। कल हमे स्मैकडाउन लाइव से क्या सरप्राइज मिलेगा? हमे ये पता नहीं होगा, लेकिन हम इसके बारे में अंदाजा ज़रूर लगा सकते हैं। इसके अलावा हम कई सवालों पर भी चर्चा करेंगे जिसे लेकर आप परेशान हैं।

Ad

#5 शिंस्के नाकामुरा और द मिज़ का सामना नहीं होगा

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर द मिज़ और मरीस रिंग के अंदर जॉन सीना और निकी बेला की नकल उतार रहे थे तभी वायलिन की आज के बीच द किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल- शिंस्के नाकामुरा दिखाई दिए। नाकामुरा की एंट्री पर मिज़ और मर्यस दोनों हैरान रह गए और ऐसा लगा कि दोनों के बीच आगे फ्यूड होगा। दोनों स्टार्स अलग अलग ब्रैंड में है तो अब इस मैच के होने की संभावना नहीं है। तो क्या इसका मतलब ये है कि WWE ने हमारी बात मान ली और अब हमें एजे स्टाइल्स बनाम शिंस्के नाकामुरा का मैच देखने मिलेगा? दोनों को जानते हुए इस प्रोग्राम के होने के चांसेस कम दिखाई दे रहे हैं। देखते हैं उनका पहला मुकाबला किस के साथ होगा? #4 स्मैकडाउन टैग टीम डिवीज़न के लिए द न्यू डे? new-day-time-machine-1491909869-800 स्मैकडाउन लाइव पर टैग टीम डिवीज़न की हालत अच्छी नहीं है। इस हफ्ते द उसोज़ का सामना अमेरिकन अल्फा से होगा और ये शायद उनके बीच लाखों भिड़ंत में से एक होगी। हालांकि उनके मैचेस अच्छे होते हैं, लेकिन वो बहुत ज्यादा हो रहे हैं। स्मैकडाउन लाइव के टैग टीम डिवीज़न में वापस जान फूंकने द न्यू डे आ सकती है। इससे इस डिवीज़न की अहमियत बढ़ेगी। इसकी अफवाहें पिछले एक हफ्ते से चल रही है। #3 स्मैकडाउन लाइव की मरी हुई वीमेंस डिवीज़न में क्या शार्लेट आएंगी? charlotte-womens-champion-1491910254-800 इस हफ्ते के रॉ में शार्लेट फ्लेयर ने नाया जाक्स को आगे पुश किया। मैच ऐसा था कि अनुभहीन नाया जाक्स के कारण शार्लेट सच मे चोटिल हो गयी। अगर ये सब मेहनत पानी मे बह गई तो ये शर्म की बात है। हमे लगता है क्वीन स्मैकडाउन लाइव की ओर बढ़ने वाली हैं। WWE को ये अदला बदली करने की सख्त जरूरत है क्योंकि एलैक्सा ब्लिस और मिकी जेम्स पहले से मंडे नाईट रॉ पर जा चुकी हैं। इस समय शार्लेट फ्लेयर का स्मैकडाउन लाइव पर थोड़े दिलचस्प मैचेस हो सकते हैं। हील के रूप में उनका सामना फेस नाओमी और उनकी करीबी दोस्त बेकी लिंच से हो सकता है। स्मैकडाउन की दो महिला रॉ पर गयी हैं तो वहां से भी दो महिलाओं के आने की उम्मीद है। उम्मीद है आपके थोड़े सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे। #2 "हाउस ऑफ हॉरर" मैच में क्या होगा? bray-best-1491911125-800 बड़े पर्दे पर हमने ईटर ऑफ द वर्ल्ड को फिन बैलर के सेगमेंट में दखल देते हुए देखा। उस डरवाने प्रोमो में ब्रे वायट ने "हाउस ऑफ हॉरर" का जिक्र किया जिसमें उन्होंने दूसरे ब्रैंड के विरोधी के बारे में बात की। ये कैसे हो सकता है? यहां पर दूसरा सवाल ये है कि ब्रे वायट का मंडे नाईट रॉ पर जाने के बाद क्या अब एरिक रोवन सिंगल करियर में आगे बढ़ेंगे? हम नहीं} जानते कि उनकी रिंग काबिलियत और करिज़्मा ब्रौन स्ट्रोमैन जैसी है या नहीं। कल होने वाले शो पर रैंडी ऑर्टन हमारे पहले तो वहीं एरिक रोवन हमारे दूसरे सवाल का जवाब देंगे। #1 क्या यूनाइटेड स्टेट्स चैंपिनशिप स्मैकडाउन पर लाई जाएगी? ambrose-returns-1491911721-800 मंडे नाईट रॉ के मेन इवेंट पर डीन एम्ब्रोज़ ने केविन ओवन्स को हरा दिया, जिसका मतलब शायद केविन ओवन्स को स्मैकडाउन लाइव पर जाना पड़ जाये। जहां डीन एम्ब्रोज़ इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपिनशिप लेकर रॉ चले गए हैं तो स्मैकडाउन लाइव पर भी एक ख़िताब आनी चाहिए। अगर WWE दोनों ख़िताब को एक ही ब्रैंड पर रखना चाहे तो बात अलग है, लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करना चाहती तो ओवन्स का नीले ब्रैंड पर आना तय है। हो सकता है ओवन्स को आते की शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ लड़ने का मौका मिल जाये। कैसा लगेगा जब ओवन्स नाकामुरा की नकल उतारेंगे? इन सभी सवालों का जवाब हमे मंडे नाईट रॉ पर मिलेगा। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications