डेनियल ब्रायन कर सकते हैं कुछ बड़ा एलान
रॉयल रंबल में डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स को हराकर टाइटल रिटेन किया, लेकिन फैंस तब हैरान हो गए जब एरिक रोवन ने एंट्री मारी। रोवन ने ब्रायन की जीत में अहम भूमिका निभाई। रॉ के दौरान रोवन और ब्रायन दोनों बैकस्टेज मौजूद थे लेकिन सैथ रॉलिंस ने लैसनर को चैलेंज किया।
अब ब्रायन इस हफ्ते कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं जबकि नया विरोधी भी मिल सकता है। रोवन और ब्रायन की जोड़ी स्मैकडाउन पर राज कर सकती है लेकिन देखना होगा कि ब्रायन को कौन चैलैंज करता है।