WWE Smackdown Live प्रीव्यू : 5 दिसंबर 2017

2d735-1512467455-800

एक तरफ रॉ में रॉयल रंबल के लिए बिल्डअप जारी हैं। वहीं स्मैकडाउन भी अब क्लैश ऑफ चैंपियंस कार्ड की तैयारी में लगा हुआ हैं। 17 दिसंबर को इस पीपीवी का आयोजन होगा। ये इस साल का अंतिम पीपीवी होगा। 2017 के जाते-जाते WWE इस खास बनाना चाहेगा। WWE क्रिएटिव टीम की धड़कनें भी बढ़ गई होंगी। कल स्मैकडाउऩ का शानदार एपिसोड होगा। और यहां पर सभी की नजरें सैमी जेन और केविन ओवंस के फ्यूचर पर होंगी। चलिए नजर डालते है कि स्मैकडाउन के एपिसोड में इस बार क्या क्या देखने को मिल सकता है।

Ad

ब्लजिन ब्रदर्स का खेल जारी रहेगा

ल्यूक हॉर्पर और एरिक रोवन का नया रूप स्मैकडाउन में आ गया हैं। रोस्टर में दो हफ्ते पहले ये नजर आ गए है। आते ही हाइप ब्रदर्स को आसानी से हराया था। लेकिन WWE के सामने अब इनके आने से चिंता का विषय आ गया है। चिंता इस बात की है कि इनके कड़े प्रतिद्वंदी कौन होंगे। वायट फैमिली के इन पूर्व सदस्य को कौन रोकेगा? इस हफ्ते इसका जवाब फैंस को मिल सकता है? फैशन पुलिस या फिरस एसेंसन?

न्यू डे vs रूसेव डे

a9d36-1512467533-800

रूसेव और एडन इंग्लिश एक साथ होकर काफी अच्छा काम कर रहे है। और द न्यू डे के साथ इन दोनों की अच्छी फ्यूड चल रही हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस में इन दोनों में से टैग टीम चैंपियनशिप के लिए कौन जाएगा। ये बड़ा सवाल हैं। इस हफ्ते इन दोनों के बीच अगले पीपीवी के लिए कुछ ना कुछ निर्णय जरूर आएगा।

बॉबी रूड देंगें बैरन कॉर्बिन को सरप्राइज

cacb4-1512467653-800

बैरन कॉर्बिन इस समय यूएस चैंपियन हैं। बॉबी रूड उन्हें टक्कर दे रहे है। हालांकि इस बीच में डॉल्फ जिगलर भी पड़े हुए हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में बैरन कॉर्बिन को कौन चुनौती देगा इसका पता कल चलेगा। बॉबी रूड शायद शानदार सरप्राइज बैरन को दे सकते हैं।

विमेंस डिवीजन का रोडब्लॉक क्या होगा?

883cc-1512467693-800

39 साल की उम्र में भी टमिना ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया हैं। सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने अपनी ताकत दिखाई थी। इस हफ्ते उनका मैच शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। वैसे फ्लेयर का मुकाबला अगले पीपीवी के लिए नटालिया के साथ तय हो चुका हैं। तो क्या एक शानदार पीपीवी से पहले शार्लेट को हराकर टमिना आगे अपना रास्ता खोल पाएंगी? और क्या वो शार्लेट का मनोबल तोड़ पाएंगी?

क्या अभी भी सैमी जेन और केविन ओवंस का शो होगा?

58a94-1512467725-800

पिछले हफ्ते भी स्मैकडाउन शो की क्लोजिंग में सैमी जेन का बड़ा हाथ था। सैमी जेन ने रैंडी और केविन ओवंस के मैच में दखलअंदाजी की। रैंडी ऑर्टन की उन्होंने चीयर से पिटाई की। क्या इन्हें ये करना अब भारी पड़ेगा? क्या शेन और डेनियल इसका खामियाजा जेन को देंगे? इन सब सवालों का जवाब कल शो में पता चल पाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications