WWE न्यूज: SmackDown Live के लिए इस साल की सबसे बड़ी बुरी खबर सामने आई

Enter caption

इस समय कंपनी की हालत कुछ ठीक नहीं चल रही है। इस हफ्ते तो बहुत बुरी खबर सामने आई है। पहले रॉ के लिए फैंस का निगेटिव रिएक्शन सामने आया और अब स्मैकडाउन की हालत भी वो ही हो गई है। एकदम से व्यूवरशिप में भारी कमी दोनों ब्रांड में आ गई है।

Ad

पिछले हफ्ते रॉ कुछ खास नहीं थी बल्कि स्मैकडाउन को फैंस ने प्यार दिया था। लेकिन इस हफ्ते तो दोनों धड़ाम से नीचे गिर गए है। स्मैकडाउन के लिए तो ज्यादा बुरी खबर आई है। साल 2018 की सबसे कम व्यूवरशिप इस हफ्ते रही है।

हालांकि इस हफ्ते स्मैकडाउन में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट हुए लेकिन वो फैंस को भाए नहीं। सबसे पहले तो टीएलसी में होने वाले विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन शार्लेट फ्लेयर, असुका और बैकी लिंच के बीच हुआ। मिज टीवी में गेस्ट के तौर पर डेनियल ब्रायन आए और उन्होंने अच्छा प्रोमो दिया। बाद में एजे स्टाइल्स और मिज का मैच भी मेन इवेंट में हुआ। एजे स्टाइल्स ने मिज को हरा दिया था। लेकिन इसके बाद डेनियल ब्रायन ने बुरी तरह एजे स्टाइल्स को पीट दिया।

इस हफ्ते स्मैकडाउन में कोई भी स्टोरीलाइऩ सामने नहीं आई। वो ही पुरानी स्टोरी को फॉलो किया गया था। जिस कारण व्यूवरशिप में बदलाव हो गया था। 2 मिलियन तक शो की व्यूवरशिप नहीं पहुंच पाई। 1.948 मिलियन व्यूवर्स इस एपिसोड में रहे। ये काफी चिंताजनक बात रही है। 2 मिलियन तो हमेशा रहते थे लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये 2018 में सबसे कम व्यूवरशिप रही है। 2016 नवंबर में इससे पहले सबसे कम 1.921 व्यूवरशिप थी।

पिछले हफ्ते की व्यूवरशिप 2.264 मिलियन थी। इस हफ्ते के मुकाबले 300,000 ज्यादा थी। WWE के लिए बहुत ही गंदा ये हफ्ता रहा है। रॉ की व्यूवरशिप भी काफी कम रही है। 2.285 मिलियन रॉ की व्यूवरशिप थी। जो कि रॉ इतिहास की सबसे कम व्यूवरशिप हैं।

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications