WWE SummerSlam से कुछ घंटे पहले Roman Reigns के दुश्मन ने जीत हासिल कर बजाया डंका, अपने ही भाई को चेयर से किया धराशाई

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Smackdown: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाइयों का बवाल देखने को मिला। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और जे उसो (Jey Uso) के बीच शानदार मैच हुआ। जे ने जीत हासिल की। मुकाबले के बाद भी उन्होंने सिकोआ की हालत खराब कर दी।

Ad
Ad

दरअसल शो में पॉल हेमन का सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने SummerSlam में होने वाले रेंस और जे के मैच को लेकर बात रखी। उन्होंने जे उसो के ऊपर कुछ आरोप लगाए। जिमी उसो के बाहर रहने का दोषी भी जे को ठहराया। इसके बाद एक वीडियो भी दिखाई गई, जिसमें ट्राइबल कॉम्बैट मैच के नियम बताए गए। आपको बता दें इस मुकाबले में अंत तक बने रहने वाला सुपरस्टार ट्राइबल चीफ होगा।

इसके बाद जे उसो ने भी धमाकेदार एंंट्री की। पॉल हेमन ने उनसे कहा कि वो रेंस के लेवल पर कभी भी नहीं पहुंच पाएंगे। जे उसो ने फिर सिकोआ को अपनी तरफ करने की कोशिश की। इस बीच सिकोआ से पॉल बात करने लगे तो जे ने उन्हें सुपरकिक मार दी। मेन इवेंट में फिर दोनों के बीच मुकाबला तय हुआ।

दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। शुरूआत में सिकोआ का दबदबा मैच में देखने को मिला था। सिकोआ ने अपनी ताकत दिखाई, जे उसो एकदम झुकते हुए नज़र आ रहे थे। जे उसो ने इस मुकाबले में अंत में अपना दम दिखाया। सिकोआ उन्हें समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन उन्होंने सुपरकिक मार दी। सिकोआ ने भी उन्हें सुपरकिक मारी। लेकिन जे ने शानदार स्पीयर लगाकर उन्हें धराशाई कर दिया। इसके बाद टॉप रोप से स्पलैश देकर पिन करते हुए जीत हासिल की। मैच खत्म होने के बाद सिकोआ ने जे के ऊपर हमला किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जे ने सिकोआ के ऊपर चेयर से लगातार अटैक कर उनकी बुरी हालत कर दी।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की होगी हार?

जे उसो ने इस बार अपनी ताकत दिखाकर रोमन रेंस को चेतावनी दे दी। SummerSlam में अब दोनों के बीच असली टक्कर देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि जे उसो उनकी बादशाहत खत्म कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications