WWE Money in the Bank से पहले Roman Reigns और The Usos ने लंदन की धरती पर मचाया बवाल, सिक्योरिटी गार्ड्स का भी हुआ काम तमाम

Pankaj
 WWE Smackdown के शो में आया मजा
WWE Smackdown के शो में आया मजा

Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) से पहले ब्लूू ब्रांड का ये अंतिम शो था। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इस शो में नज़र आए। मेन इवेंट में बहुत घमासान हुआ।

Ad

रेंस ने पॉल हेमन और सोलो सिकोआ के साथ एंट्री की। रेंस ने अपने भाइयों को लेकर अपनी बात रखी। रेंस ने कहा कि उन्हें द उसोज़ की परवाह थी लेकिन उन्होंने धोखा दे दिया। इसके बाद उन्होंने उसोज़ को दूसरा मौका देने की बात भी कही। हालांकि रेंस ने शर्त रखी कि उसोज़ को झुकना पड़ेगा।

उसोज़ ने भी एंट्री की। उन्होंने कहा कि Money in the Bank में रेंस की हार होगी और वो इसके बाद ट्राइबल चीफ नहीं रहेंगे। जे ने इसके बाद रेंस के फेस पर मारा और जिमी ने उन्हें सुपरकिक मार दी। रेंस ने भी जे को सुपरमैन पंच मार दिया। फिर सिक्योरिटी गार्ड्स ने भी एंट्री की। रोमन और उसोज़ ने गार्ड्स के ऊपर ही हमला कर दिया। बहुत बवाल देखने को मिला। SmackDown ऑफ-एयर होने से पहले जे उसो ने रिंगसाइड में सभी के ऊपर डाइव लगाई और हालत खराब कर दी।

Ad
Ad

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns की होगी हार?

WWE Money in the Bank 2023 में अब बहुत मजा आएगा। रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मैच में घमासान देखने को मिलेगा। तगड़ा एक्शन भी फैंस को देखने को मिलेगा। रेंस अपने भाइयों से बदला किस अंदाज में लेंगे ये देखने वाली बात होगी। द उसोज़ भी मुकाबले को जीतना चाहेंगे। यहां से द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रेंस के ऊपर सिकोआ टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला भी हो सकता है। कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। मुकाबले में किसी की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications