Roman Reigns: WWE Smackdown के एपिसोड में बहुत मजा आया। शुरूआती बवाल के बाद मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच पंगा देखने को मिला। जे उसो ने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश कर दी है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You better accept my challenge so I can whoop your a** again!" - Jey to Roman#SmackDown #WWE4511"You better accept my challenge so I can whoop your a** again!" - Jey to Roman#SmackDown #WWE https://t.co/0DghXj0fViशुरूआत में ट्रायल ऑफ रोमन रेंस सैगमेंट देखने को मिला। रोमन और सिकोआ ने द उसोज़ की हालत खराब कर दी थी। 40 मिनट का सैगमेंट का ये रहा था। रेंस ने यहां चीटिंग की और जे को लो ब्लो लगा दिया था। अंत में सबसे ज्यादा हालत खराब जिमी उसो की हुई। उन्हें एंबुलेंस में बैकस्टेज ले जाया गया। लगा था कि ये स्टोरी अब अगले हफ्ते आगे बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐज और ग्रेसन वॉलर के मैच के दौरान बताया गया कि जे उसो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में वापसी करेंगे। बैकस्टेज रेंस का सैगमेंट दिखाया गया, जिसमें पॉल हेमन ने उनसे कहा कि ट्राइबल चीफ को जे उसो ढूंढ रहे हैं। रेंस ने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ट्राइबल चीफ खुद रिंग में जाएंगे। पॉल हेमन और सोलो सिकोआ के साथ रेंस रिंग में थे। उन्होंने सभी को एक्नॉलेज करने को कहा। द उसोज़ का एंट्रेंस म्यूजिक बजा। जे उसो ने फैंस के बीच से एंट्री की। रिंगसाइड में पहले उन्होंने सोलो सिकोआ को धराशाई किया। रिंग में चेयर लाकर रेंस के ऊपर अटैक किया। रेंस को बचाने सिकोआ आए। इसके बाद उसो बौखला गए। उन्होंने अपना पूरी गुस्सा सिकोआ के ऊपर दिखाया और उनके ऊपर लगातार चेयर से अटैक किया। रेंस इस दौरान एंट्रेंस एरिया में चले गए थे। जे उसो ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप उठाई और रेंस को वन ऑन वन मैच के लिए चैलेंज कर दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Judge. Jury. Executioner.JEY WAS TALKIN' https://t.co/vlTCkImTAW#SmackDown #WWE4712Judge. Jury. Executioner.JEY WAS TALKIN' 🔥https://t.co/vlTCkImTAW#SmackDown #WWEक्या WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns को मिलेगी असली चुनौती?अब देखना होगा कि जे उसो द्वारा दी गई चुनौती को रोमन रेंस कब स्वीकार करेंगे। फैंस को अब इस स्टोरीलाइन में बहुत मजा आ रहा है। उम्मीद के मुताबिक जे उसो और रेंस के बीच WWE SummerSlam 2023 में मुकाबला देखने को मिल सकता है। ये मुकाबला हुआ तो फिर इसमें तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।