Smackdown: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच घमासान देखने को मिला। मेन इवेंट में रेंस ने जे उसो की हालत खराब कर दी। उनका साथ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने दिया।Smackdown की शुरूआत इस हफ्ते रोमन रेंस और जे उसो ने की। रेंस ने जे के ऊपर कुछ आरोप लगाए और कहा कि वो बहुत लंबे समय से ट्राइबल चीफ का पद चाहते हैं। जे ने भी रेंस के ऊपर आरोप जड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने द ब्लडलाइन टूटने और जिमी उसो के चोटिल होने का जिम्मेदार रोमन रेंस को ठहराया। रोमन ने सभी बातों को नकारते हुए जे को ही अंत में गलत साबित किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जे उसो उन्हें नहीं हरा सकते हैं। वहीं जे ने कहा कि वो रोमन रेंस को हरा चुके हैं और SummerSlam 2023 में एक बार फिर हराएंगे।बैकस्टेज में जे की मुलाकात ग्रेसन वॉलर से हुई। वॉलर ने उनका मजाक बनाया। उसो ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। एडम पीयर्स ने बाद में दोनों के बीच मुकाबला तय कर दिया। मेन इवेंट में दोनों के बीच मैच हुआ। रोमन पहले इस मुकाबले को बैकस्टेज टीवी में देख रहे थे लेकिन बीच में वो रिंगसाइड में आ गए।वॉलर ने मुकाबले में जे को शुरूआत में अच्छी टक्कर दी। हालांकि जे के तगड़े एक्शन और अनुभव से वो बच नहीं पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रेंस को चिढ़ाने के लिए जे ने मैच में वॉलर को स्पीयर भी लगाया। खैर मैच खत्म होने के बाद सिकोआ ने जे पर अटैक किया। सोलो समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन जे ने उन्हें सुपरकिक मार दी।WWE@WWEJEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN!#SmackDown pic.twitter.com/qK2csMsMlk79411220JEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN!#SmackDown pic.twitter.com/qK2csMsMlkरेंस ने इसके बाद रिंग में एंट्री की लेकिन उन्हें जे उसो ने स्पीयर लगा दिया। जे रोप्स पर चढ़कर अपना रेंस को स्पलैश लगाने वाले थे लेकिन सोलो ने उन्हें धक्का दे दिया। बस इसके बाद जे उठ नहीं पाए। रोमन ने उन्हें दो स्पीयर लगाए और साथ ही साथ सिकोआ ने भी समोअन स्पाइक लगाया। जे की हालत खराब हो गई।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_That Spike+Spear combo goes HARD. 🥶#WWE #SmackDown pic.twitter.com/WnITUuk01G7620That Spike+Spear combo goes HARD. 🥶#WWE #SmackDown pic.twitter.com/WnITUuk01Gक्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की हार होगी?SummerSlam 2023 में अब दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई दिग्गज कह चुके हैं कि इस बार रेंस की बादशाह को जे खत्म कर देंगे। अब देखना होगा कि क्या जे यह कारनामा कर पाएंगे।