Roman Reigns: WWE SmackDown का शो इस हफ्ते जबरदस्त रहा। खासतौर पर मेन इवेंट में बहुत बवाल देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट में बहुत भगदड़ देखने को मिली। रेंस के ऊपर भी इस बार अटैक हुआ। पूर्व WWE चैंपियन शेमस (Sheamus) ने भी वापसी करते हुए धमाल मचाया। हाल ही में उनकी शादी हुई थी।WWE@WWE.@WWESheamus is back!!!#SmackDown1733276.@WWESheamus is back!!!#SmackDown https://t.co/BxOUIXa3jjWWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने आकर मचाया बवालदरअसल मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट तय किया गया था। रेंस ने अपने फैक्शन के साथ एंट्री की। हालांकि इस बार WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन मौजूद नहीं थे। रेंस ने हमेशा की तरह सभी को उन्हें एक्नॉलेज करने को कहा। इसके बाद पॉल हेमन ने द उसोज और रोमन रेंस की तारीफ की। रेंस ने भी अपने भाइयों को लेकर अपनी बात रखी।रेंस अपनी बात पूरी नहीं कर पाए थे और इस दौरान रिज हॉलैंड और बुच ने एंट्री की। इसके बाद शेमस ने वापसी की। रेंस ने हंसते हुए शेमस का मजाक भी बनाया। बाद में सभी के बीच रिंग में हाथापाई शुरू हो गई। सभी ने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया था। एक समय रोमन रेंस की टीम भारी पड़ गई थी लेकिन फिर ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की। मैकइंटायर ने आते ही द उसोज और सिकोआ को गिरा दिया था। रेंस ने भी शेमस और मैकइंटायर के ऊपर हमला किया।रिंग में सभी एक-दूसरे के ऊपर अटैक कर रहे थे और इसके बाद शो का अंत हो गया। शुरूआत में रोमन की टीम का पलड़ा भारी रहा था। मैकइंटायर के आने के बाद जरूर सभी की हालत खराब हो गई थी। इस महीने के अंत में WWE Survivor Series WarGames इवेंट का आयोजन होगा। यहां से अब संकेत मिल गए है कि ब्रॉलिंग ब्रूट्स और The Bloodline के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। आने वाले शोज में इस बात का पूरी तरह खुलासा हो जाएगा। मेन इवेंट देखकर इस हफ्ते WWE फैंस को भी मजा आया होगा। किसी ने सोचा नहीं था कि रोमन रेंस के सैगमेंट में ब्रॉलिंग ब्रूट्स द्वारा दखलअंदाजी की जाएगी।WWE@WWEThis isn't a brawl, this is a WAR!#SmackDown4247630This isn't a brawl, this is a WAR!#SmackDown https://t.co/GIABw4lr2QWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।