Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद ये पहला ब्लू ब्रांड का शो था। सभी की नजरें रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की स्टोरीलाइन पर थी। फैंस को फिर से यहां बवाल देखने को मिला। इस बार सैमी थोड़ा भारी रोमन के ऊपर पड़े। उन्होंने रेंस को जबरदस्त स्पीयर दिया। हालांकि बाद में सब पलट गया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Thoughts on this segment? #SmackDown #WWE8516Thoughts on this segment? #SmackDown #WWE https://t.co/9E9l1ABCVWखैर इस हफ्ते जे उसो को पॉल हेमन ने कॉल लगाया लेकिन नंबर बंद था। रोमन रेंस ने बैकस्टेज जिमी उसो और सोलो सिकोआ को संबोधित किया। उन्हें साथ रहने की बात कही। रेंस ने ये भी कहा कि वो सभी से बहुत प्यार करते हैं। रेंस ने इसके बाद जिमी और सिकोआ को कुछ खाने के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि वो रिंग में जाकर अकेले इस स्थिति को संभालेंगे।रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ रिंग में एंट्री की। इस दौरान फैंस ने सैमी के चैंट्स लगाए। रेंस ने कहा कि सैमी के मन में पहले से लालच था और उन्होंने ब्लडलाइन का इस्तेमाल किया। रेंस कुछ बोल पाते इतने में पीछे से ज़ेन ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। रेंस ने पॉल हेमन से चेयर की मांग की। रेंस जैसे ही हमला करने गए वैसे ही सैमी ने जबरदस्त स्पीयर मार दिया।रेंस जैसे-तैसे रिंग से बाहर गए। इसके बाद सिकोआ और जिमी ने आकर सैमी पर अटैक कर दिया। ये शायद रेंस की चाल थी। सिकोआ जैसे ही हिप अटैक ज़ेन के ऊपर करने वाले थे तब उन्हें रेंस ने रोक दिया। रेंस ने कहा कि सैमी ने ब्लडलाइन को तोड़ा है और वो अब उनकी बेइज्जती उनके घर पर करेंगे। सैमी ज़ेन इस बार भी ज्यादा कुछ रेंस के खिलाफ नहीं कर पाए।WWE@WWESAMI ZAYN IS HERE AND HE'S COME FOR @WWERomanReigns! @SamiZayn #SmackDown4532862SAMI ZAYN IS HERE AND HE'S COME FOR @WWERomanReigns! 😲@SamiZayn #SmackDown https://t.co/ROWnuQPOn0WWE Royal Rumble में दिखा था Roman Reigns का खतरनाक रूपआपको पता है कि Royal Rumble में The Bloodline टूट गई थी। रोमन रेंस, द उसोज और सिकोआ ने केविन ओवेंस को बुरी तरह पीटा था। ये सब सैमी ज़ेन देख नहीं पाए थे और उन्होंने रेंस के ऊपर अटैक कर दिया था। ये देखकर जे उसो भी गुस्सा हो गए थे। हालांकि जे ने सैमी के ऊपर अटैक नहीं किया और वो बैकस्टेज चले गए थे। इसके बाद रेंस, जिमी उसो और सिकोआ ने सैमी की हालत खराब कर दी थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।