Solo Sikoa: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और शेमस (Sheamus) के बीच धमाकेदार मैच हुआ। Referee stoppage से इस मुकाबले का अंत हुआ।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWEUsos lay out @WWESoloSikoa! #SmackDown #WWE318.@WWEUsos lay out @WWESoloSikoa! #SmackDown #WWE https://t.co/jmoT8h6iWhदरअसल शो के दौरान बैकस्टेज सोलो सिकोआ और पॉल हेमन जा रहे थे। वहां पर उन्हें रिज हॉलैंड मिले। रिज ने कुछ कहा और सोलो को गुस्सा आ गया। उन्होंने रिज को समोअन स्पाइक लगा दिया। शेमस ने इसके बाद एंट्रेंस एरिया में जाकर सिकोआ को मैच के लिए चुनौती दी।मेन इवेंट में दोनों सुपरस्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स लगाए। फैंस ने भी दोनों को चीयर किया। शेमस ने सोलो पर 10 बीट्स ऑफ बोथरन भी लगाया। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में सोलो ने जरूर शेमस की हालत खराब कर दी। सोलो ने पहले उन्हें अनाउंस टेबल पर पटका। इसके बाद टाइम कीपर्स एरिया पर पटक दिया। शेमस की हालत खराब हो गई थी। रेफरी को इसके बाद मैच रोकना पड़ा। सिकोआ का गुस्सा कम नहीं हुआ और उन्होंने WWE स्टाफ पर भी हमला कर दिया।इसके बाद द उसोज़ ने एंट्री की। उसोज़ ने सिकोआ की हालत खराब कर दी। उसोज़ ने लगातार उन्हें सुपरकिक्स लगाए। अंत में डबल स्पलैश भी दोनों भाइयों ने सोलो पर लगाया। पॉल हेमन ये देखकर बहुत निराश हुए। रोमन रेंस इस हफ्ते SmackDown का हिस्सा नहीं थे और इसका फायदा उसोज़ ने उठाया। उन्होंने तबाही मचाते हुए अपने छोटे भाई को पीट-पीटकर चारों खाने चित कर दिया। WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैचअब ये चीजें देखकर रोमन रेंस को जरूर गुस्सा आया होगा। अगले हफ्ते वो आएंगे तो फिर इस चीज़ का बदला लेंगे। Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। वहां पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पिछले हफ्ते जे उसो ने जिमी का साथ देकर रेंस के ऊपर हमला किया था। खैर अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या कुछ देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बवाल देखने को मिलेगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@HeymanHustle's expression says it all! #SmackDown #WWE3010.@HeymanHustle's expression says it all! #SmackDown #WWE https://t.co/9PPxcgriOSWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।