WWE SmackDown के मौजूदा एपिसोड ने व्यूअरशिप में ढाया कहर, पुराना रिकॉर्ड तोड़कर स्थापित किया नया आयाम

Pankaj
WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) का आमना-सामना हुआ। रेंस के आने से कंपनी को बहुत फायदा हुआ। इस एपिसोड ने सर्वकालिक व्यूअरशिप रिकॉर्ड भी इस बार तोड़ दिया है।

WWE के ब्लू ब्रांड का पिछले हफ्ते का एपिसोड फीफा महिला विश्व कप के कारण फॉक्स पर जल्दी दिखाया गया था। Fast-nationals डेटा के अनुसार ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 1.182 मिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर थी, जो पिछले एपिसोड से 31% अधिक है।

ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एडीशन के अंत में जे उसो ने सोलो सिकोआ को सुपरकिक मारी। रेंस भी इसके बाद गुस्से में आ गए थे। हालांकि ज्यादा ब्रॉल देखने को नहीं मिला। Wrestlenomics ने ट्विटर के जरिए बताया कि FS1 पर SmackDown के पिछले शो की व्यूअरशिप कुछ खास नहीं थी लेकिन इस बार बहुत ही बेस्ट रही।

WWE SmackDown की व्यूअरशिप
WWE SmackDown की व्यूअरशिप

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स हुए। रोमन की वापसी के बारे में भी पहले ही बता दिया गया था। रोमन जब भी आते हैं तब कंपनी को फायदा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

वैसे भी जे उसो और उनकी राइवलरी बहुत ही शानदार चल रही है। जे उसो भी अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। Money in the Bank 2023 में रोमन और सोलो सिकोआ का मैच द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने रोमन को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। इस नतीजे को देखकर सभी चौंक गए थे। अब ये राइवलरी SummerSlam 2023 में भी देखने को मिलेगी। दोनों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। वहां भी कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। जिमी उसो की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। वो भी शायद SummerSlam में ही अपने भाई का साथ देने के लिए उतरेंगे। देखना होगा कि इस राइवलरी में आगे क्या कुछ देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications