WWE Superstar gets married: 28 वर्षीय WWE सुपरस्टार ब्लेयर डेवनपोर्ट (Blair Davenport) ने शादी कर ली है। उन्होंने यह खुशखबरी फैंस को स्मैकडाउन (SmackDown) से पहले सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने जोश टेरी (जिन्हें सब NXT सुपरस्टार राइली ऑस्बर्न के नाम से जानते हैं) के साथ शादी की है।ब्लेयर इस साल हुए ड्राफ्ट में SmackDown का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालीफाई करने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में नेओमी के हाथों 28 जून वाले SmackDown में मात पाई थी। इसके बाद यह स्टोरी आगे चली थी और 12 जून वाले SmackDown में भी ब्लेयर का मुकाबला नेओमी से हुआ था।इस शो के दौरान भी उन्हें हार मिली थी। ब्लेयर हालिया SmackDown एपिसोड से नदारद थीं। ब्लेयर ने WWE के साथ 2021 में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले All Elite Wrestling के साथ भी कुछ समय के लिए काम किया था। वह तीन साल तक NXT का हिस्सा थीं और उन्होंने 2023 में विमेंस आयरन सर्वाइवर चैलेंज जीता था। उन्हें SmackDown में अबतक किसी मैच में जीत नहीं मिली है। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार ब्लेयर डेवनपोर्ट ने दिसंबर में की थी सगाईब्लेयर डेवोनपोर्ट ने दिसंबर के महीने में अपने रियल लाइफ पार्टनर जोश टेरी के साथ सगाई कर ली थी। उन्होंने इसकी घोषणा भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। यह दोनों 2022 से ही साथ में हैं। जब जोश ने ब्लेयर को प्रपोज किया था तो उन्होंने हां कह दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी सगाई की फोटोज से जुड़े हुए कैप्शन में कही थी।ब्लेयर और उनके पति ने कंपनी के साथ काफी समय से काम किया हुआ है और जहां डेवनपोर्ट मेन इवेंट का हिस्सा हैं तो वहीं राइली ऑस्बर्न अब भी NXT का हिस्सा हैं। इन दोनों ने WWE में अपने करियर की शुरूआत NXT UK में अलग अलग समय पर की थी। राइली जहां 2018 में इसका हिस्सा बने थे तो वहीं ब्लेयर ने 2021 में इसको ज्वॉइन किया था। अब यह देखना होगा कि अपनी पत्नी की तरह क्या राइली भी मेन रोस्टर पर जल्द ही फैंस को नजर आएंगे या नहीं। View this post on Instagram Instagram Post