WWE SmackDown के अगले शो में Bray Wyatt के सैगमेंट को लेकर बड़ी जानकारी हुई लीक, कैमरामैन को किया जाएगा धराशाई

Pankaj
WWE SmackDown में अगले हफ्ते फैंस को आएगा मजा
WWE SmackDown में अगले हफ्ते फैंस को आएगा मजा

Bray Wyatt: WWE SmackDown का अगला एपिसोड बहुत ही शानदार रहेगा। हालांकि इस शो को क्रिसमस की वजह से पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है। क्रिसमस के मौके पर WWE सुपरस्टार्स मौजूद नहीं रहेंगे। खैर अगले हफ्ते के शो को लेकर कुछ चीजें पहली ही लीक हो गई है।

Ad

आप सभी को पता है कि ब्रे वायट के सैगमेंट में हमेशा Uncle Howdy नज़र आते हैं। किसी को नहीं पता कि ये कौन है। अब इस बात का लगभग खुलासा हो गया है। इस हफ्ते एलए नाइट का सैगमेंट हुआ था। उन्होंने वायट को अपराधी बताया। ब्रे ने कुछ हफ्तों से उन्हें बहुत परेशान किया है। उनके ऊपर अटैक भी किए। हालांकि वायट ने कहा कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं है।

इस बार नाइट ने ब्रे को रिंग में बुलाया और इसके बाद उनके ऊपर अटैक कर दिया। कुछ देर बार Uncle Howdy ने भी स्टेज एरिया में एंट्री की। इसके बाद नाइट डरकर भाग गए। अब सभी को लग रहा है कि Uncle Howdy कोई और नहीं बल्कि ब्रे वायट के रियल लाइफ भाई बो डैलस हैं।

Ad

WWE SmackDown में अगले हफ्ते ब्रे वायट मचाएंगे धमाल

नोट: इस आर्टिकल में अगले हफ्ते होने वाले ब्रे वायट के सैगमेंट को लेकर जानकारी दी गई है। अगर आप मजा खराब नहीं करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को यही छोड़ सकते हैं। नीचे स्पोइलर हैं।

अब अगले हफ्ते होने वाले ब्रे वायट के सैगमेंट का खुलासा पहले ही हो गया है। Qumar Zaman ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे लेकर जानकारी दी है। दरअसल वायट WWE यूनिवर्स को संबोधित करेंगे। वो एक बार फिर नाइट से माफी मांगेंगे। वायट बताएंगे कि नाइट के ऊपर अटैक करने वाले वो नहीं है और ना ही Uncle Howdy से उनका कोई नाता है। इसके बाद अचानक वो रिंग में मौजूद कैमरामैन के ऊपर अटैक कर देंगे। इसके बाद WWE ऑफिशियल्स और एडम पीयर्स आकर इस क्रू मेंबर को उनसे बचाएंगे।

Ad

वैसे वापसी के बाद ब्रे वायट का ये अलग कैरेक्टर फैंस को नज़र आएगा। इसका मतलब साफ लग रहा है कि वायट के लिए WWE ने बहुत बड़ा प्लान तैयार किया है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसका खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications