WWE SmackDown प्रीव्यू: 129 किलो के चैंपियन की होगी धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस करेंगे दुश्मन की बुरी हालत?

SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन
SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन

- SmackDown में केविन ओवेंस शो

SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस की वापसी होगी। साथ ही वो अपने केओ शो में नजर आने वाले हैं और यहां उनके लिए खास गेस्ट होंगे। दरअसल, उन्होंने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को गेस्ट के रूप में बुलाया है। केविन ओवेंस इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स से कुछ बड़े सवाल कर सकते हैं।

दोनों Fastlane पीपीवी में टैग टीम बनाकर नाया जैक्स और शायना बैजलर का सामना करने वाली हैं। ऐसे में दोनों से कई सवाल हो सकते हैं। इस दौरान उनके WrestleMania मैच को लेकर चर्चा हो सकती हैं। केविन ओवेंस के इस खास टॉक शो में जरूर ही कुछ धमाकेदार चीज़ें प्लान की जा सकती हैं।

Quick Links