WWE SmackDown प्रीव्यू: 129 किलो के चैंपियन की होगी धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस करेंगे दुश्मन की बुरी हालत?

SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन
SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन

- SmackDown में बिग ई की वापसी

कुछ हफ्ते से बिग ई नजर नहीं आ रहे थे। दरअसल, SmackDown के एक एपिसोड में अपोलो क्रूज ने बिग ई पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसके चलते इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। अब वो चोट से ठीक हो चुके हैं और उनकी SmackDown के एपिसोड में वापसी होगी।

SmackDown में वो वापसी करते हुए जरूर ही कुछ खास कर सकते हैं। वो एक प्रोमो कट कर सकते हैं और अपनी चोट के बारे में बता सकते हैं। साथ ही पिछले हफ्ते अपोलो क्रूज से मिले चैलेंज का जवाब भी दे सकते हैं। यहां से बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच Fastlane के लिए मैच तय हो सकता है।

Quick Links