स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। दरअसल, रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड होगा। ऐसे में WWE इसे खास बनाना चाहेगा और कुछ बड़ी चीज़ें तय कर सकता है। WrestleMania 37 के बाद रॉ (Raw) का एपिसोड उतना खास साबित नहीं हुआ था। फैंस भी उससे काफी ज्यादा निराश दिखाई दिए थे।Apollo Crews is the new Intercontinental Champion defeating Big E with the help of Babatunde!#ICTitle #WrestleMania pic.twitter.com/Plz0MzxMTL— Elite Wrestling Audio (@EWApodcast) April 12, 2021ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: पूर्व चैंपियंस की चौंकाने वाली वापसी, मेन इवेंट में दिग्गज पर हुआ जबरदस्त अटैकइसके चलते WWE को अब SmackDown का एपिसोड बेहतर बनाना होगा। अबतक WWE ने कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी है। खैर, कुछ अलग और खास सैगमेंट भी देखने को मिल सकते हैं। WWE को ब्लू ब्रांड के एपिसोड से काफी ज्यादा अच्छा बनाना होगा वरना फैंस को निराशा मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- SmackDown में बिग ई vs अपोलो क्रूज (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)Your FAV?RT = Apollo Crews Like = The Champ Big E pic.twitter.com/plN0XddBLe— Cenation - WWE Guy (@CenationMarian1) April 12, 2021WrestleMania 37 में अपोलो क्रूज ने डब्बा काटो की मदद से बिग ई को पराजित कर दिया था। साथ ही वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने थे। हर एक फैन उन्हें देखने के लिए उत्साहित है क्योंकि क्रूज ने काफी कोशिशों के बाद टाइटल पर कब्जा किया है। साथ ही वो अपने नए साथी को लेकर आए हैं। खैर, SmackDown में उनका रीमैच देखने को मिल सकता है।ये भी पढ़ें:- WrestleMania के बाद Raw के बेहद खराब एपिसोड पर भड़के फैंस, WWE देखना बंद करने की दी धमकीअपोलो क्रूज और बिग ई के बीच एक बार और मुकाबला हो सकता है। बिग ई एक रीमैच की मांग कर सकते हैं और इसके चलते SmackDown में दोनों ही पूर्व दोस्तों के बीच फिर मुकाबला हो सकता है। खैर, शायद ही अपोलो क्रूज इस दौरान टाइटल हारते हुए दिखाई दें। वो अब कुछ समय तक चैंपियनशिप को अपने ही पास रखते हुए नजर आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।