स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने इसके लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद भी पिछले कुछ महीनों से SmackDown के एपिसोड काफी रहे हैं। WWE लगातार कई अच्छी स्टोरीलाइन और सैगमेंट तय करता है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी ऐसा कुछ हो सकता है।The Smackdown side of WrestleMania looks ridiculously good. pic.twitter.com/S1UGqdN5rt— Fiending For Followers ‼️ (@Fiend4FolIows) March 27, 2021ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको बिल्कुल पता नहीं होगीWrestleMania करीब है। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में इस एपिसोड में जरूर ही स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती हैं। साथ ही कुछ जगहों पर WWE अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकता है। खास बात ये है कि SmackDown के एपिसोड में बड़ा गेस्ट दिखाई देने वाला है। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- SmackDown में सैमी जेन के शो पर लोगन पॉल स्पेशल गेस्ट रहेंगेIt's a "yes!"@SamiZayn and @FightOwensFight are set to collide at #WrestleMania! #SmackDown pic.twitter.com/dMbon0oIeL— WWE (@WWE) March 27, 2021पिछले हफ्ते केविन ओवेंस और सैमी जेन का सैगमेंट देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिलने वाला है। इसके पहले एक बड़ी घोषणा देखने को मिली। दरअसल, सैमी जेन ने इस दौरान ऐलान करते हुए बताया कि इस हफ्ते लोगन पॉल दिखाई देने वाले हैं। वो सैमी जेन के खास शो पर स्पेशल गेस्ट रहने वाले हैं।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 1: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीऐसे में उन्हें देखना जरूर ही रोचक रहेगा। लोगन पॉल जरूर ही WrestleMania में दोनों के मैच में अहम किरदार निभा सकते हैं। हर कोई इसके लिए उत्साहित रहने वाला है। लोगन पॉल और सैमी जेन के इस खास सैगमेंट में केविन ओवेंस भी दिखाई दे सकते हैं। खैर, लोगन पॉल को लेकर कोई भी घोषणा हो सकती हैं। साथ ही लोगन पॉल किसी एक सुपरस्टार पर हमला भी कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।